8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, इसी बीच 2 युुवकों ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिये फिर क्या हुआ, देंखें वीडियो-

ग्रेटर नोएडा के गुलिस्तानपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों एक युवक को मारी गोली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Dec 2018, 10:21 AM IST

greater noida

पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, इसी बीच 2 युुवकों ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिये फिर क्या हुआ, देंखें वीडियो-

ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा के गुलिस्तानपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पहली पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए वे दोनों बातचीत कर रहे थे कि इसी दौरान बाइक सवार 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते युवक वहीं गिर पड़ा। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआरआई दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CM योगी आदित्यनाथ आज किसान दिवस पर देंगे 325 करोड़ रुपये का तोहफा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इरफान नामक युवक ने दो शादियां की थीं। उसका पहली पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए वह ग्रेटर नोएडा के गुलिस्तानपुर गांव आया था। वह पहली पत्नी से विवाद के समाधान के लिए बात कर रहा था, लेकिन दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। इसी बीच बाइक पर सवार होकर 2 युवक पहुंचे और दोनों युवकों ने ताबाड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग में इरफान को गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। वहीं इस वारदात से लोगों के बीच दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने इरफान को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है की कोतवाली सूरजपुर के गुलिस्तानपुर गांव में एक युवक को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

गाजियाबाद आगमन पर किसान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध, देेखें वीडियो-