8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात को कब्रिस्तान से आ रही थीं अजीब सी आवाजें, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों में मची भगदड़

देवबंद कोतवाली के बंहेडा गांव स्थित कब्रिस्तान का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Dec 2018, 11:17 AM IST

Deoband

रात को कब्रिस्तान से आ रही थीं अजीब सी आवाजें, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों में मची भगदड़

देवबंद. शनिवार देर रात देवबंद कोतवाली के बंहेडा गांव के कब्रिस्तान से अजीब सी आवाजें आ रही थीं। एक शख्स ने जब इन आवाजों को सुना तो वह हैरान रह गया। जब उसने जाकर देखा तो वहां 4 युवक गोकशी की घटना काे अंजाम दे रहे थे। इसके बाद उसने पुलिस को यह जानकारी दी तो मौके पर पुलिस पहुंची। जहां गोकशी कर रहे 4 लोगों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करनी शुरू दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे छिपकर अपनी जान बचाई। हालांकि बाद में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए दो गोकशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक मृत गाय के अलावा मांस तथा पकड़े गए गोकशों से तमंचा व चाकू बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं फरार हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, इसी बीच 2 युुवकों ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिये फिर क्या हुआ, देंखें वीडियो-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देवबंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव बंहेडा के कब्रिस्तान में देर रात कुछ लोग गोकशी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस में हड़कंप मचा गया। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही गोकशी कर रहे लोगों ने पुलिस को देखा तो फायरिंग करनी शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुय 2 गोकशों को पकड़ लिया। वहीं दाे अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग भी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान जावेद पुत्र नवाब व दिलशाद पुत्र रशीद के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मौके से एक मृत गाय तथा कटा हुआ मांस भी बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी जावेद व दिलशाद के कब्जे से एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस व चाकू बरामद किया है। जबकि फरार आरोपी नवाब व जाबिर की तलाश में पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि चारों आराेपियों के खिलाफ गोवंश अधिनियम व धारा 307 के तहत मुकदमा कायम करते हुए जावेद व दिलशाद को जेल भेज दिया गया है।

नमाज पढ़कर लौट रहे बाइक सवार का चालान काटने पर भीड़ का दरोगा पर हमला,वीडियो वायरल से हड़कंप, देखें वीडियो-