22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhanteras 2019: धनतेरस पर करेंगे इन 5 चीजों का दान तो बन जाएंगे धनवान, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Highlights: -Dhanteras पर मां लक्ष्मी को अगर खुश कर दिया जाए तो घर में सुख-समृद्धि आती है -इस दिन लोग आभूषण व नया सामान खरीदकर अपने घर लाते हैं (dhanteras par kya daan kare) -पंडित की मानें तो धनतेरस के दिन दान किया जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है

2 min read
Google source verification
dhanteras.jpg

नोएडा। धनतेरस (Dhanteras 2019) का त्योहार 25 अक्टूबर को है। जिसके चलते बाजार भी सज चुके हैं। मान्यता है कि धनतेरस (Dhanteras) पर मां लक्ष्मी को अगर खुश कर दिया जाए तो घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन लोग आभूषण व नया सामान खरीदकर अपने घर लाते हैं। (dhanteras par kya daan kare)

कारण, ऐसा करना शुभ माना जाता है। वहीं लाल मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शास्त्री की मानें तो धनतेरस के दिन अगर कुछ चीजों का दान किया जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और ऐसा करने से लोग धनवान बन सकते हैं। पंडित जी 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें धनतेरस के दिन दान करना शुभ माना गया है।

यह भी पढ़ें : धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 10 चीजें, घर में आ जाएगी कंगाली!

1. किसी गरीब आदमी को नए पीले वस्त्र दान करना शुभ माना गया है। शास्त्रों में धनतेरस के दिन वस्त्र दान करना महादान माना गया है और दान करने वाले को विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

2. धनतेरस पर गरीबों को भोजन कराना भी शुभ माना गया है। इस दिन गरीब व्यक्ति को घर पर बुलाकर पूरे सम्मान और आदर के साथ भोजन कराने से मांं लक्ष्मी खुश होती है। खाने में विशेष रूप से चावल की खीर और पूड़ी शामिल करें।

3. किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को धनतेरस के शुभ अवसर पर नारियल और मिठाई दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से दान करने वाले का भंडार साल भर भरे रहेगा और उन्हें कभी भी आर्थिक तंगी से नहीं जूझना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Diwali पर बंगाली रसगुल्ला और गुलाब जामुन बनाने के काले खेल का सच जान लें

4. धातु का दान भी धनतेरस पर काफी शुभ माना गया है। इस दिन कोई भी धातू की चीज जैसे बर्तन आदी का भी दान कर सकते हैं। मान्यता है कि लोहा दान करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य चला जाता है और उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

5. कई घरों में धनतेरस के दिन झाड़ू की भी पूजा की जाती है। अगर आपका कोई करीबी लगातार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है तो आप उसे झाड़ू खरीद कर दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा बरसेगी और मन की अच्छी भावना देखकर करीबी के संकट भी दूर होंगे।