10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनिवार के दिन अनजाने में भी न खरीदें ये सात चीजें, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

मेरठ के सदर बाजार निवासी पंडित महेंद्र कुमार शर्मा ने बताए शनिदेव की कुदृष्टि से बचने के कुछ उपाय

3 min read
Google source verification
Shanidev

शनिवार के दिन अनजाने में भी न खरीदें ये सात चीजें, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

नाेएडा। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। उनकी कुदृष्टि से बचने के लिए लोग कई उपाय तक करते हैं। शनिवार को मंदिरों के बाहर भीड़ लगी रहती है। ज्योतिषों से भी राय लेते हैं कि किस तरह से वह शनिदेव के प्रकोप से बच सकते हैैं। ऐसे में हमने मेरठ के सदर बाजार निवासी पंडित महेंद्र कुमार शर्मा से बातचीत की। उन्होंने हमें शनिदेव से बचने के कुछ उपाय बताए। उनके अनुसार शनिवार के दिन सात चीजें खरीदकर घर में नहीं लानी चाहिए। इससे परिवार को कष्ट हो सकता है।

यह भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए इस हिसाब से पीजिए पानी

लोहे का सामान

पंडित महेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, शनिवार के दिन लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। इस दिन लोहे की वस्तु दान करनी चाहिए। इससे घाटे में चल रहे व्यापार में मुनाफा हो सकता है। लोहे की वस्तु दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

यह भी पढ़ें: Exclusive- कैराना में चुनाव प्रचार के दौरान इस बीमारी का शिकार हुए डिप्टी सीएम मौर्य, प्लेन से दिल्ली रवाना

तेल न खरीदें

उन्होंने कहा कि इस दिन तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। तेल खरीदने से आपको रोग घेर सकता है। उनका कहना है कि शनिवार को तेल का दान करना चाहिए। डॉगी को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से आप शनि के प्रकोप से बच सकते हैंं।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री की जनसभा के बीच में खड़ी हो गई महिला टीचर तो पुलिस ने किया यह हाल

काले जूते मत लें

कई लोगाें काे रोजाना काले जूते भी पहनने पड़ते हैं। इसमें तो कोई बुराई नहीं है लेकिन शनिवार के दिन काले जूते नहीं खरीदने चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके कार्य में असफलता मिलती है। पंडित महेंद्र के मुताबिक, काले जूते शनिवार को छोड़कर किसी और दिन खरीदने चाहिए।

यह भी पढ़ें: बुआ-भतीजे को टक्कर देने के लिए आई देवर-भाभी की जोड़ी

कैंची खरीदनेे को करते हैं मना

उनके अनुसार, इस दिन बुजुर्ग कैंची खरीदने को भी मना करते हैं। इससे रिश्तों में तनाव उतपन्न होता है। बुजुर्ग भी बताते हैं कि पहले जमाने में दर्जी भी शनिवार के दिन कैंची खरीदने से बचते थे।

यह भी पढ़ें: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, सियासी गलियारों में मची हलचल

नमक खरीदने से बचना चाहिए

उन्होंने बताया कि इस दिन नमक खरीदने से भी बचना चाहिए। शनिवार को नमक खरीदने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं और इस तरह आप रोग को दावत देते हैं। इस दिन नमक खरीदने से कर्ज भी चढ़ता है, इसलिए जहां तक हो सके किसी और दिन नमक खरीदें नहीं तो कंगाली पीछा नहीं छोड़ेगी।

यह भी पढ़ें: Big Breaking- गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान

झाड़ू लाती है दरिद्रता

इसके अलावा शनिवार के दिन खरीदी गई झाड़ू भी दरिद्रता लाती है। कहा जाता है कि इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बसपा सुप्रीमो मायावती इस सीट से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

ईंधन खरीदने से हो सकता है नुुकसान

पंडित महेंद्र कुमार का कहना है कि इस दिन किसी भी तरह का ईंधन खरीदने से भी आपको नुकसान हो सकता है। शनिवार को खरीदा गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाता है।