1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive- कैराना में चुनाव प्रचार के दौरान इस बीमारी का शिकार हुए डिप्टी सीएम मौर्य, प्लेन से दिल्ली रवाना

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद तबियत बिगड़ने के कारण नहीं जा सके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 25 May 2018, 10:39 AM IST

Keshav Prasad Maurya

Exclusive- कैराना में चुनाव प्रचार के दौरान इस बीमारी का शिकार हुए डिप्टी सीएम मौर्य, प्लेन से दिल्ली रवाना

शिवमणि त्यागी, सहारनपुर। कैराना उपचुनाव में प्रचार के लिए उतरे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की गर्मी के कारण अचानक तबियत खराब हो गई। इस वजह से ही उपमुख्यमंत्री कैराना में हुई मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल नहीं हो सके। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को दिनभर जनसभाएं करने के बाद उपमुख्यमंत्री सहारनपुर के ही दिल्ली रोड स्थित एक होटल में रुक गए थे। उन्हें गुरुवार को कैराना और नूरपुर में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल होना था, लेकिन देर रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उनको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो गई और उल्टियां होने लगी थीं।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के आने से पहले हुआ देवर-भाभी का मिलन, भाजपा में मची खलबली

हीटस्ट्रोक का शिकार हुए डिप्टी सीएम

माना जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री हीटस्ट्रोक का शिकार हुए हैं। इसके पीछे एक ही दिन में अनगिनत जनसभाएं भी बड़ा कारण बताई जा रही हैं। दरअसल, दो दिन सहारनपुर में रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक के बाद एक जनसभाएं की थीं। गुरुवार को सहारनपुर का तापमान 45 डिग्री तक जा पहुंचा था। बुधवार काे भीषण गर्मी में ताबड़तोड़ जनसभाएं करना उपमुख्यमंत्री के लिए परेशानी बन गया। रात में जब वह आराम करने के लिए होटल पहुंचे तो उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। देर रात को ही आनन-फानन में डॉक्टरों के पैनल ने उनका प्राथमिक चेकअप किया। इस दौरान हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत सामने आई और कुछ ही देर में उपमुख्यमंत्री को उल्टियां भी होने लगी।

यह भी पढ़ें: मायावती के सबसे भरोसेमंद रह चुके डीजीपी ने उनके खास सिपाही पर दिया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री की सभा में नहीं जा सके

गुरुवार सुबह उपमुख्यमंत्री को शामली में होने वाली चुनावी सभाओं में शामिल होना था, लेकिन स्वास्थ्य ने साथ नहीं दिया और वह शामली व नूरपुर में हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं में शामिल नहीं हो सके। शामली में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो दूसरी ओर सहारनपुर के एक तीन सितारा होटल के कमरे में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उपचार चल रहा था।

यह भी पढ़ें: जिन्ना की तस्वीर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान

स्वास्थ्य में हुआ सुधार

गुरुवार शाम 4 बजे हालत में सुधार होने पर केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर से सरसावा पहुंचे। वहां से विशेष प्लेन में उनको दिल्ली ले जाया गया। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को देखते हुए प्लेन में उनके साथ डॉक्टर का पैनल भी भेजा गया। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को जब उपमुख्यमंत्री सहारनपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए तो उनके स्वास्थ्य में सुधार था।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद आक्रामक हुए आजम, बीजेपी पर निकाली भड़ास, दिया बड़ा बयान