18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्वैलर को दिनदहाड़े गोली मारकर लूट के आरोपी का पुलिस से हुआ सामना, दिखा खौफनाक मंजर

Highlights: -मामले में फरार चल रहा था 50 हज़ार का इनामी बदमाश -पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल -एक साथी मौके से हुआ फरार

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा। शहर के सैक्टर-12 के पी ब्लॉक मार्केट में ज्वैलर को दिनदहाड़े गोली मारकर लूट करने के मामले में फरार चल रहा 50 हज़ार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ घायल हो गया। वहीं उसका साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया। जिसको पकड़ने के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम मुजम्मिल है, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। बदमाश के क़ब्ज़े से बाइक, अवैध हथियार बरामद किये गए हैं।

यह भी पढ़ें : तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं होने दूंगा, यह कहते ही प्रेमिका पर चाकू लेकर टूट पड़ा प्रेमी, मौत

पुलिस की पकड़ में आए बदमाश मुज्जमिल पर 50 हजार का इनाम है। जिसने नोएडा के सेक्टर 12 के पी ब्लॉक फरवरी माह में सनसनीखेज तरीके से दिनदहाड़े अपने साथियों के साथ ज्वैलर को गोली मारकर लूटपाट की थी। उसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। उस पर पुलिस कमिश्नर ने 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिरो से मिले इनपुट पर थाना 24 पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक पर जा रहे दो संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे ।

यह भी पढ़ें: Lockdown के बीच सीएम योगी ने लाखों लोगों को दिया बड़ा तोहफा, वर्षों से हो रही थी मांग

पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की। जिसमें 50 हज़ार का इनामी लूटेरा मुजम्मिल घायल हो कर गिर पड़ा। पुलिस फौरन उसे दबोच लिया जब की उसका साथी मौके भागने में सफल रहा। मुजम्मिल को घायल अवस्था मे उपचार हेतु जिला अस्पताल रवाना किया गया है। इसके कब्जे से अवैध शस्त्र व एक मोटर साइकिल बरामद की गई है। जो बदमाश मौके से फरार जिसकी गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कॉम्बिंग की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग