नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाली लिंक रोड के मुख्य प्रवेश द्वार पर किसान डटे हुए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। ये किसान भारतीय किसान यूनियन भानु से जुड़े हैं, जो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में यहां पर धरना दे रहे हैं। सरकार ने किसानों के हित में एमएसपी लागू नहीं की, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं और जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा।