
गाजियाबाद वसुंधरा सेक्टर- 3 से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग एक दिव्यांग व्यक्ति की पिटाई कर रहे हैं। ये मारपीट कुत्ते के शौच करने को लेकर हुआ है। यहां केतन सवरवाल नाम का शख्स कुत्ता घुमाने लेकर निकला था। उसके कुत्ते ने दिव्यांग मोहित के घर सामने शौच कर दिया।
घर के सामने कुत्ते के गंदगी कर देने की बात पर मोहित और केतन में कहासुनी हो गई। जिसके बाद सबरवाल ने अपने कुछ साथिचों के साथ मोहित की पिटाई शुरू कर दी। मोहित को सड़क पर गिराकर पीटा गया।
मोहित को पीटे जाने का वहां खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने खुद पीड़ित को थाने पर बुलाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर ली है। मोहित की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे कॉलोनी छोड़ने की भी धमकी दी है।
Updated on:
24 Nov 2022 07:45 pm
Published on:
24 Nov 2022 07:44 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
