
200 से अधिक वाहन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने का ऐलान।
नोएडा की सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन वाहन चोरों को सेक्टर-62 गोल चक्कर से गिरफ्तार किया है। बदमाशो की निशानदेही पर इनके कब्जे से 21 दोपहिया, 3 स्कूटी व एक छोटा ट्रक पुलिस ने बरामद किया है। बदमाश नोएडा एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इस गिरोह के तीन बदमाश अभी फरार हैं, जिनकी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। डीसीपी नोएडा ने गिरफ्तारी करने वाली कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों के नाम सुनील, रविकांत और महेश हैं।
डीसीपी नोएडा ज़ोन राजेश एस ने बताया कि बदमाशों के पास से चोरी की 21 मोटरसाइकिल, तीन स्कूटी और एक छोटा हाथी वाहन पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी बाइक चोरी करने के बाद उसे छिपाने के लिए चोरी के वाहनों को अमरोहा ले जाते थे। अमरोहा के जोया में मुखिया स्पेयर पार्ट्स नामक दुकान में इन चोरी के वाहनों को कुछ दिन तक रखा जाता था। फिर इन्हें लोडर में रखकर दिल्ली के मायापुरी लाया जाता था। मायापुरी में महेश का गोदाम है। गोदाम में रखकर बाइक व स्कूटी को बेचते थे या कटवाकर के इंजन व अन्य पार्ट्स को बेचते थे। आरोपी पिछले चार वर्षों में दो सौ से अधिक वाहनों की चोरी कर चुके हैं। डीसीपी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से नोएडा से चोरी की गई वाहन भी बरामद की गई है।
महज एक से डेढ़ मिनट में चोरी कर लेते थे बाइक
डीसीपी नोएडा ने बताया कि ये आरोपी बाइक चुराने में एक्सपर्ट हैं और एक से डेढ़ मिनट में बाइक चुरा लेते हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि ये आरोपी पार्किंग, बाजार से लेकर अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक व स्कूटी चोरी करते थे। चोरी करने के लिए ये लोग मास्टर चाबी रखते थे या औजार से खोलकर और लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
गैंग में छह बदमाश
गैंग में 6 लोग शामिल हैं, जिनमें से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी तीन की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। नोएडा ने गिरफ्तारी करने वाली कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
Published on:
26 Apr 2022 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
