16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस जिले में 5000 के पार पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 42 लोगों की जा चुकी जान

Highlights: -110 कोरोना के नए पॉज़िटिव मरीज मिले - 4299 रोगी स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हुए -730 लोगों का चल रहा इलाज

less than 1 minute read
Google source verification
Corona Update

Corona Update : लगातार सामने आ रहे कोरोना के मरीज, अब तक 1154 पॉजिटिव केस कंफर्म

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से संक्रमित होने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 110 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 5087 हो गई है। हालांकि 44 लोगों ने कोरोना को परास्त प्रशासन को सुकून दिया। कोविड-19 महामारी की चपेट में आने से जिले में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों समेत 9 लोग कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान गौतमबुद्ध नगर में 110 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों को आंकड़ा 5087 पहुंच गया है। जिले में एक और मौत के साथ महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 42 हो गई है।

यह भी पढ़ें: फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी और परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोपों में रिपाेर्ट दर्ज

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन के लिए गुरुवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। बीते 24 घंटे में 44 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली। कोरोना को हराने के बाद वे अस्पताल से छुट्टी पाकर अपने घरों को चले गए। इसके साथ ही जिले में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 4299 हो गई है। जबकि 730 लोगों का इलाज अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है।