नगर के नया बाजार निवासी एक 45 वर्षीय महिला और उसके 28 वर्षीय पुत्र की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित प्राप्त हुई है। इसके अलावा फव्वारा चौंक निवासी एक बीस वर्षीय युवक, फव्वारा चौक के निकट ही कांबोज गली निवासी 27 वर्षीय युवक और कृष्णा नगर निवासी 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। गांव कसेरवा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। इनके अलावा कैराना निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की डाक्टर लाल पैथ लैब से रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। नगर के मौहल्ला हाजीपुरा नाला पटरी निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति की रेंडम सेंपल में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।