8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में बाइक के रंग को लेकर ससुर आैर दामाद के बीच हुआ कुछ एेसा कि टूट गया रिश्ता आैर फिर

रिश्ता टूटने के बाद बेटी ने पिता की गैर मरजी उसी लड़के से की शादी

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Jun 24, 2018

DEMO PIC

शादी में बाइक के रंग को लेकर ससुर आैर दामाद के बीच हुआ कुछ एेसा कि टूट गया रिश्ता आैर फिर

नोएडा।बेटी का रिश्ता तय कर ससुर ने होने वाले दामाद को बाइक देने का मन बनाया।इस बात से दामाद भी काफी खुश था।इसको लेकर ससुर ने होने वाले दामाद को फोन कर शोरूम पर अपनी पसंद की बाइक लेने के लिए बुला लिया।दामाद भी दोस्तों के संग बाइक देखने पहुंच गया।लेकिन इसबीच ही होने वाले दामाद आैर ससुर के बीच कुछ एेसी बात हुर्इ।जिसके बाद ससुर आैर होने वाले दामाद ने रिश्ता ही तोड़ दिया।इतना ही नहीं उन्होंने इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-रोते चार बच्चों के सामने मां ने अपने चाचा के साथ... जानकर सब लोग हुए हैरान

इस वजह से टूटा रिश्ता आैर बेटी ने उठा लिया ये कदम

नई आबादी के एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी का निकाह सिकंदराबाद के तिल गांव के एक लड़के के साथ पक्का किया था। दोनों का निकाह 24 जून को होना तय हुआ था। दोनाें ही परिवारों में तैयारियां चल रही थी। इसबीच ही ससुर ने बेटी को बाइक गिफ्ट देने के लिए होने वाले दामाद को शोरूम में बाइक पसंद करने के लिए बुलाया। लड़का अपने दोस्तों के साथ पहुंचा।लड़की के पिता ने लाल रंग की बाइक पसंद की।वहीं, दूल्हे ने काले रंग की बाइक की इच्छा जाहिर की।इसी बात पर लड़की के पिता ने रिश्ता तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें-बिजली विभाग की यह योजना बिना रुपया दिए आपको बना सकती है लखपति, ये है लास्ट डेट

दूसरी जगह तय हो गया एक दूसरे का रिश्ता आैर फिर

रिश्ता टूटने के बाद लड़के का दूसरा रिश्ता बुलंदशहर के स्याना में और लड़की का बिलासपुर गांव में तय हो गया।इस बीच लड़की ने पहले जिस लड़के से शादी तय हुई थी उससे संपर्क किया।इस पर लड़का तैयार हो गया।वहीं लड़की के पिता ने उस लड़के से बेटी की शादी करने से साफ इनकार कर दिया।इस पर शनिवार को लड़की बिना अपने माता-पिता की मर्जी के लड़के से निकाल कर लिया।यह निकाल समाज के लोगों ने कराया।वहीं अब बाइक के रंग की वजह से रिश्ता तोड़ने वाले लड़की के पिता ने मामले में पुलिस को शिकायत दी है।