2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्‍वतंत्रता दिवस पर भारतीय हैकर्स ने पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान की 200 से ज्यादा साइट की हैक, सब पर लिखा हिंदुस्तान जिंदाबाद

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Aug 15, 2017

Noida

नोएडा. स्‍वतंत्रता दिवस पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंग गया है। देश के हर शहर में जगह-जगह राष्‍ट्रीय ध्‍वज शान के साथ फहराया गया। वहीं पड़ोसी पाकिस्‍तान में भी भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया गया है। जी हां, ये हम नहीं, बल्कि भारतीय हैकर्स कह रहे हैं। बता दें कि 14 अगस्त को पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है और इस दिन पाक हैकर्स कई भारतीय साइट्स को हैक करते हैं, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय हैकर्स के द्वारा दिया जाता है। इस बार जहां पाक के हैकर्स ने कई भारतीय साइट्स को हैक किया, वहीं भारतीय हैकर्स ने पाक की pakistan.gov.pk, mohtasib.gov.pk, railways.gov.pk और cabinet.gov.pk सहित करीब 200 से ज्‍यादा साइट्स को हैक कर तिरंगा फहराया है।

पाकिस्तान की दौ सौ से भी ज्यादा साइट रंगी भारत के रंग में

साइबर एक्सपर्ट किसलय चौधरी ने बताया कि इंडियन हैकर्स के ग्रुप ने स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान की सरकारी व गैर सरकारी साइटों को हैक किया है। इन साइटों पर हैकर्स ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत माता की जय के नारे लगाने के साथ ही भारतीय तिरंगा लहराया। इस तरह से हैकर्स ग्रुप ने अलग-अलग करीब दो सौ से भी ज्यादा साइटों को हैक किया है।

इसी अंदाज में स्वतंत्रता दिवस पर जश्न मनाते हैं हैकर्स ग्रुप

एक्सपर्ट बताते हैं कि हैकर्स कुछ इसी अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। वह विरोधी आैर दुश्मन देशों की साइट हैक कर उस पर भारतीय तिरंगा फहराकर उन्हें करारा जवाब देते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 14 अगस्त को पाकिस्तानी अपना दिवस मनाता है। जिस पर पाकिस्तानी हैकर्स भारतीय साइटों को हैक करते हैं। उन्हीं की इस करतूत को जवाब देते हुए, इंडियन हैकर्स अगले ही दिन अपने स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हुए, यह कार्रवार्इ करते हैं। इसी कड़ी में हैकर्स के ग्रुप ने पाकिस्तान की साइटों को अपने नियंत्रण में कर उस पर जय हिंद, जय भारत, हिंदुस्तान जिंदाबाद समेत भारत माता जय के नारे लगाए।