29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kartik Purnima 2018: इस दिन है कार्तिक पूर्णिमा, ऐसे स्‍नान करने से मिलता है पुण्‍य

Kartik Purnima 2018 me kab hai, Kartik Purnima snan ka mahatva, Kartik Purnima dan, 23 नवंबर 2018 यानी शुक्रवार को पड़ेगी Kartik Purnima

2 min read
Google source verification
kartik purnima

Kartik Purnima 2018: इस दिन है कार्तिक पूर्णिमा, ऐसे स्‍नान करने से मिलता है पुण्‍य

नोएडा। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) का विशेष महत्‍व है। इस दिन गंगा स्‍नान का विशेष महत्‍व होता है। इस साल 2018 में kartik purnima 23 नवंबर 2018 यानी शुक्रवार को होगी। Kartik Purnima को त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्‍नान के नाम से भी लाेग जानते हैं। नोएडा सेक्‍टर-44 के रहने वाले पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है क‍ि कार्तिक मास में पड़ने वाली इस पूर्णिमा की काफी मान्‍यता है।

यह भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी जहां होती है राक्षसों की पूजा

Kartik Purnima की मान्‍यता

कहा जाता है क‍ि इस दिन भगवान शिव शंक‍र ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध किया था। इस वजह से इसे त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। माना जाता है क‍ि कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा कृतिकाओं का पूजन करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

यह भी पढ़ें: विश्व शान्ति और राम मंदिर निर्माण के लिए अप्रवासी भारतीयों ने अयोध्या में किया ये अनुष्ठान

Kartik Purnima पर Snan का महत्‍व

पंडित रामप्रवेश तिवारी के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पहले हाथ-पैर धो लें। इसके बाद आचमन करके हाथ में कुशा लेकर स्नान करना चाहिए। पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिला लेना चाहिए। इस दिन गंगा स्‍नान का काफी महत्‍व होता है। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इससे धन लाभ भी होता है।

यह भी पढ़ें:राम नगरी देव दीपावली पर लगा आस्था का मेला

Kartik Purnima पर ऐसे करें दान

कार्तिक पूर्णिमा पर किया गया दान काफी पापों को नष्‍ट करने वाला होता है। इस दिन अपने सामर्थ्‍य के अनुसार, गाय का दूध, केला, खजूर, नारियल व अमरूद आदि फलों का दान करना चाहिए। कहा जाता है क‍ि इस दिन ब्राह्मण, बहन व बुआ आदि को दान करने से काफी पुण्य मिलता है। इस दिन शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्‍य देना चाहिए।