5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी बारात में महिला डांसर बनकर नाचता था यह सुपरस्‍टार, अब है भाेजपुरी का सबसे महंगा गायक

khesari lal yadav bhojpuri dj song mp3, Khesari Lal Yadav Life History, Khesari Lal Yadav Family, khesari lal yadav ke gane

2 min read
Google source verification
Khesari lal Yadav

कभी बारात में महिला डांसर बनकर नाचता था यह सुपरस्‍टार, अब है भाेजपुरी का सबसे महंगा गायक

नोएडा। भोजपुरी सुपरस्‍टार और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव शनिवार रात को नोएडा पहुंचे थे। सेक्‍टर-21ए‍ स्थित स्‍टेडियम में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव की आवाज सुनकर लोग दीवाने हो गए थे। इस दौरान उन्‍होंने मंच से अपने जीवन के संघर्ष को भी सबके सामने रखा। खेसारी लाल यादव जैसे ही स्टेज पर पहुंचे, लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान खेसारी लाल ने आरा छपरा के घाटनिक लागेला, पहिले पहिले छठ उठउली, आवह तानी रेल धके, एक सारी अहिरे हों समेत कई गीत गाए। छठ महाेत्सव में शामिल हाेने अाए खेसारी लाल यादव इस दौरान ने अपने संघर्ष को बताया।

यह भी पढ़ें:बुलंदशहर में इस तेजतर्रार डीएम ने बनवाई थी अपनी कॉलोनी की दीवार, भाजपा सांसद ने हथौड़ा लेकर गिरा दी- देखें वीडियो

Khesari Lal Yadav Life History

गरीब परिवार में जन्‍मे खेसारी लाल यादव के पिता मंगरू लाल चना बेचते थे। शुरुआती दौर में खेसारी लाल बारात में महिला डांसर बनकर भी जाते थे। करीब 10 साल पहले खेसारी लाल यादव का चयन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में हो गया था लेकिन गायक बनने के लिए उन्‍होंने नौकर छोड़ दी। इसके बाद दिल्‍ली में उन्‍होंने कई नामी म्‍यूजिक कंपनियों के चक्‍कर काटे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस बीच उनके पास पैसों की कमी हुई तो उन्‍होंने अाेखला में लिट्टी-चाेखा की दुकान लगा ली। यहां वह लोगों का पेट भरने के साथ ही अपना गाना भी सुनाने लगे। उससे उन्‍होंने पैसे इकट्ठा किए और उससे अपना म्‍यूजिक एल्‍बम निकाला। भाेजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला से' उनको पहली सफलता मिली। 'संईया अरब गईले' गाने ने उन्हें भाेजपुरी गायकी में पहचान दिला दी। इसके साथ ही व‍ह फ‍िल्‍मों में भी हाथ आजमाते रहे। 2011 में भोजपुरी फिल्‍म 'साजन चले ससुराल' ने उन्‍हें सुपरस्‍टार बना दिया।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने पूरा किया था ताजमहल बनवाने वाले का सपना, योगी सरकार को दिखाया ऐसे आईना

Khesari Lal Yadav Family And Wife

वह अपनी बेटी कीर्ति को काफी लकी मानते हैं। उनका कहना है कि बेटी के जन्म के बाद ही उनकी एल्बम हिट हुई। 32 साल के खेसारी के परिवार में पत्नी चंदा देवी के अलावा बेटा रिषभ भी है। आपको यह जानकर आश्‍चर्य होगा कि खेसारी लाल बेटी कीर्ति के साथ भी फिल्म बना रहे हैं। खेसारी लाल को गहने पहनना काफी पसंद है। वह शो में कई चेन व ब्रेसलेट पहनकर जाते हैं। नोएडा में उन्‍होंने कई चेन पहनी हुई थीं। वह इस समय भाेजपुरी के सबसे महंगे गायकाें में से एक हैं।

यह भी पढ़ें: Arms Licence in Uttar Pradesh: सैकड़ों लोगों ने किया आवेदन, सबसे पहले इनको मिलेगा लाइसेंस

Khesari Lal Yadav Songs

- संईया अरब गईले

- मिलते मरद हमके भूल गईलू
- मरद अभी बच्चा बा
- फराक छाेट हाे गईल