11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हुए लक्ष्मीकांत तिवारी, महामंत्री ने दिलाई गोपनीयता की शपथ

महामंत्री अनिल शर्मा ने लक्ष्मीकांत तिवारी को नियुक्ति पत्र देते हुए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ चौहान ने कहा कि लक्ष्मीकांत तिवारी अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राजस्थान राज्य के सबसे युवा राष्ट्रीय सचिव हैं।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Anand Shukla

Oct 26, 2023

Laxmikant Tiwari appointed National Secretary of All India Panchayat Council

लक्ष्मीकांत तिवारी अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राजस्थान राज्य के सबसे युवा राष्ट्रीय सचिव हैं।

पंचायतों के विकास और जागरुकता कार्यक्रमों में देश की अग्रणी संस्था अखिल भारतीय पंचायत परिषद में युवाओं देश भर से जोड़ने की प्रक्रिया बहुत तेजी से चल रही है । इस क्रम में आज राजस्थान राज्य के ग्रामीण इलाकों के अनुभव प्राप्त लक्ष्मीकांत तिवारी को कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान के द्वारा राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।

इस मौके पर महामंत्री ध्यान पाल सिंह जादौन, कार्यालय सचिव दिवाकर दुबे, रामकांत शुक्ला समेत सभी कर्मचारी और देश के कोने कोने से आए पदाधिकारी में शामिल रहे ।

राजस्थान के युवाओं को पंचायत परिषद में जोड़ेंगे
महामंत्री अनिल शर्मा ने लक्ष्मीकांत तिवारी को नियुक्ति पत्र देते हुए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ चौहान ने कहा कि लक्ष्मीकांत तिवारी अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राजस्थान राज्य के सबसे युवा राष्ट्रीय सचिव हैं। आने वाले समय में हम ढेर सारे युवाओं को राजस्थान पंचायत परिषद से जोड़ने का कार्य करेंगे। आज के युवा की कल के पंचायतों के नए कर्णधार बनेंगे। लक्ष्मीकांत, अलवर जिलें के खेड़ा मैदा कठूमर के रहने वाले हैं। किसानों और ग्रामीण स्वास्थ्य लिए सहयोग देने वाले वाले व्यक्ति के रूप में इनकी पहचान है ।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद आए दिन अपने नए नए प्रयोगों के कारण देश भर में चर्चे में बना हुआ है। देश के महत्वपूर्ण चुनावी अभियानों में कार्य कर चुके मशहूर रणनीतिकार बद्री नाथ इस समय इसके अभियानों की रणनीति बनाने का कार्य कर रहे हैं। इनका राष्ट्रीय पंचायत वाटिका निर्माण अभियान काफी चर्चे में रहा है। इसके निर्माण में देश के हर राज्यों से मिट्टी मंगाई जा रही है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कैंपस में भारत के मानचित्र के अंदर हर राज्यों के राजकीय वृक्ष लगाए जानें की योजना है। संस्था का मुख पत्र पंचायत संदेश ग्रामीण पत्रकारिता के स्तंभ के रूप में विगत 6 दशकों से अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। आने वाले समय में पंचायत संदेश में गावों की समस्या समाधान कालम का विस्तार किए जाने की योजना है।