
Lunar Eclipse 2019: 21 जनवरी को पड़ेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों को होगा नुकसान
नोएडा। वर्ष 2019 का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी यानी शनिवार को पड़ा था। इसके बाद इसी माह में वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा। वर्ष 2019 का पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी यानी सोमवार को पड़ रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि, यह भारत में नहीं दिखाई देगा। यह उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में देखा जा सकेगा।
मान्य नहीं है सूतक
नोएडा सेक्टर-44 में रहने वाले पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है कि 21 जनवरी के पड़ने वाला चंद्र ग्रहण भले ही भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन इसका राशियों पर असर पड़ता है। उनका कहना है कि यह चंद्र ग्रहण पुष्य नक्षत्र और कर्क राशि में लगेगा। इससे इस राशि और नक्षत्र से संबंधित लोगों पर असर पड़ेगा। भारतीय समय के अनुसार, यह रात 9.04 बजे से 12.19 बजे तक रहेगा। भारत में नहीं दिखाई देने के कारण इसक सूतक मान्य नहीं होगा।
राशियों पर पड़ेगा यह असर
मेष: पारिवारिक सुख में कमी, अचानक किसी से झगड़े की संभावना हो सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने की संभावना है।
वृषभ: आपका कोई बेहद करीबी व्यक्ति आपके साथ छल कर सकता है। मित्र या करीबी से मनमुटाव होने की संभावना है।
मिथुन: इस राशि के जातकों को अचानक धन हानि हो सकती है। अत्यधिक उत्तेजना में आकर धन निवेश करने से भी हानि हो सकती है। मान्सिक तनाव भी बढ़ सकता है।
कर्क: स्वास्थ के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
सिंह: बेवजह खर्च बढ़ सकता है। यात्राओं से लाभ हो सकता है। ग्रहण के प्रभाव से परिवार से दूर जाने की स्थिति बन सकती है।
कन्या: इसके जातकों की आय में कमी हो सकती है। आवेश में आकर लिए गए निर्णय से बड़ा नुकसान हो सकता है।
तुला: इस राशि के जातकों का उच्च अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है। अपने कार्य-व्यवहार के प्रति सतर्क रहें।
वृश्चिक: इसके प्रभाव से आपका मन अस्थिर रह सकता है। ग्रहण के बाद आने वाले 15 दिन बड़े निवेश से बचें।
धनु: आपका स्वास्थ खराब हो सकता है। किसी से वाद-विवाद होने की भी संभावना है।
मकर: आपके जीवनसाथी को स्वास्थ संबन्धित समस्या आ सकती है। ग्रहण के बाद 15 दिन तक किसी नए व्यापार में निवेश से बचें।
कुंभ: इसके प्रभाव से आपके शत्रुओं का विनाश होगा। आपको कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।
मीन: आपका मन विचलित रहेगा। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।
Published on:
08 Jan 2019 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
