3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा कदम, एनकाउंटरमैन को इस जिले में भेजा

गौतमबुद्धनगर के एसएसपी अजयपाल शर्मा को प्रयाागराज भेज दिया गया है
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 8 Jan 2019, 9:14 AM IST

Ajaypal Sharma

लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा कदम, एनकाउंटरमैन को इस जिले में भेजा

नोएडा। लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को कई आईपीएस का ट्रांसफर किया गया। इसमें यूपी के एनकाउंटरमैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. अजय पाल शर्मा भी हैं। उनका ट्रांसफर पुलिस अधीक्षक कार्मिक, पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज किया गया है। जिले की कमान गाजियाबाद के पूर्व एसएसपी वैभव कृष्‍ण को दी गई है। वह पुलिस अधीक्षक कार्मिक, पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज में तैनात थे।

यह भी पढ़ें:Breaking: शीत लहर के कारण यहां डीएम ने कर दी दो दिन की छुट्टी, विद्यालयों को दिए ये कड़े निर्देश

डकैती के बाद मिली थी सजा

आपको बता दें क‍ि गाजियाबाद में ज्‍वैलरी शोरूम में दो करोड़ रुपये की डकैती पड़ने के बाद तत्‍कालीन एसएसी वैभव कृष्‍ण को प्रयागराज भेज दिया गया था। इसके बाद मात्र दो माह में ही उनका गौतमबुद्ध नगर जैसे महत्वपूर्ण जिले में आना आश्‍चर्य के रूप में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है क‍ि उनके आने की योजना दो महीने पहले ही बना ली गई थी। वैभवकृष्ण ऑन स्पॉट एफआईआर व्यवस्था शुरू कर चर्चा में आए थे। उनके इस प्रयोग को उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में अपनाया गया था।

यह भी पढ़ें:यूपी में 64 आईपीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

संजीव त्‍यागी बने बिजनौर के एसपी

वहीं, गौतमबुद्धनगर के एसएसपी अजयपाल शर्मा को प्रयाागराज भेज दिया गया है। वह जिले मेें 16 मार्च 2018 से 7 जनवरी 2019 तक रहे। एनकाउंटरमैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. अजयपाल शर्मा गौतमबु्द्धनगर से पहले शामली में थे। उनके आने के बाद जनपद में कई एनकाउंटर हुए। इस बीच शहर में सेक्‍टर-58 के पार्क में नमाज को लेकर भी विवाद हुआ। इसको लेकर मामला काफी गरमाया था। इनके अलावा सेनानायक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में तैनात संजीव त्‍यागी को बिजौर का एसपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:योगी सरकार ने नए शस्त्र लाइसेंस बनाने पर लगाई रोक