3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में 64 आईपीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

एसपी से लेकर आईजी और एडीजी स्तर के असफरों के तबादले सरकार ने किए हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 7 Jan 2019, 10:43 PM IST

ck yogi

यूपी में 64 आईपीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ. लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की योगी सरकार ने पुलिस अफसरों के बंपर तबादले किए हैं। सोमवार को योगी सरकार ने पुलिस अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। 64 आईपीएस अफसरों के ताबदले किए गए हैं। एसपी से लेकर आईजी और एडीजी स्तर के असफरों के तबादले सरकार ने किए हैं। कई जिलों के कप्तान बदल दिए गए हैं। जय प्रकाश को एसपी सीबीसीआईडी, विनोद कुमार को एडीजी पीएसी, डीके ठाकुर को एडीजी यूपी 100, तनुजा श्रीवास्तव को एडीजी लोक शिकायत, प्रवीण कुमार को आईजी कानुन व्यवस्था, एके भगत को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ, सुजीत पांडेय को एडीजी टेलीकाम, एस के कौल को एडीजी विशेष जांच, ज्ञानेश तिवारी को आईजी पूर्वी पीएसी जोन बनाया गया है। आशुतोष कुमार को आईजी बस्ती बनाया गया है।

मंजिल सैनी को पुलिस महानिदेशालय से पुलिस उप महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था उत्तर प्रदेश, रामकृष्ण भारद्वाज पुलिस अधीक्षक प्रशासन लखनऊ से पुलिस उप महानिरीक्षक प्रश्शासन, उपेंद्र कुमार अग्रवाल को एसएसपी गाजियाबाद से पुलिस उप महानिरीक्षक/एसएसपी गाजियाबाद, जे. रविंद्र गौड़ एसएसपी मुरादाबाद से पुलिस उप महानिरीक्षक/एसएसपी मुरादाबाद बनाया गया है। अखिलेश कुमार को एसएसपी मेरठ से डीआईडी/एसएसपी मेरठ, दिनेश पाल सिंह एसपी जौनपुर को डीआईजी/एसपी जौनपुर बनाया गया है।
आईपीएस वैभव कृष्ण को एसएसपी गौमबुद्धनगर, आकाश कुलहरी को एसएसपी अलीगढ़, संजीव त्यागी एसपी बिजनौर, देवेंद्र नाथ को एसपी बलिया बनाया गया है। इसके साथ ही कुल 64 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।