3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: गैंगरेप के आरोपी बदमाश को घेरकर पुलिस ने मारी गोली, 25 हजार रुपये का था इनाम- देखें वीडियो

गाजियाबाद के लोनी इलाके में पुलिस और एसटीएफ की टीम की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 8 Jan 2019, 10:28 AM IST

Ghaziabad

बड़ी खबर: गैंगरेप के आरोपी बदमाश को घेरकर पुलिस ने मारी गोली, 25 हजार रुपये का था इनाम

गाजियाबाद। लोनी इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और एसटीएफ की टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी है, जबकि जवाबी कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायल बदमाश 25000 का इनामी है। उसकी पुलिस को पिछले काफी समय से तलाश थी। उस पर विभिन्न स्थानों में कई अापराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा कदम, एनकाउंटरमैन को इस जिले में भेजा

बंथला नहर पर हुई मुठभेड़

एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि साेमवार रात करीब 9.30 बजे लोनी कोतवाली क्षेत्र की बंथला नहर पर सिख रानी गांव के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। एक बदमाश को गोली लगी है। इस मुठभेड़ में यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट और लोनी थाना पुलिस संयुक्‍त रूूप सेशामिल रहीं। इसमें एक बदमाश को गोली लगी है। उसे उपचार के लिए भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान सौरव पुत्र देवेंद्र थाना बीबी नगर बुलंदशहर के रूप में हुई है। उस पर थाना बीबीनगर बुलंदशहर में हत्या के मुकदमे में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

यह भी पढ़ें: आवारा पशु आन्दोलन: अब इस जिले में सरकारी स्कूल में किसानों ने बांध दिए पशु,प्रशासन में हडकंप

याेगेश भदौड़ा गैंग का बदमाश है सौरभ

सौरभ कुख्यात योगेश भदौड़ा गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और गैंगरेप जैसे कई जघन्य अपराध दर्ज हैं। मौके से एक अन्य बदमाश संदीप निवासी थाना भोजपुर गाजियाबाद को भी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में एसटीफ के दो कांस्टेबल भूपेंद्र और दीपक भी घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। उनसे पूंछताछ जारी है।