नोएडा

गांधी जी की 150वीं जयंती पर विशेष भजन और गाने

Gandhi Jayanti : 2 October को गांधी जयंती मनाई जाती है। इसके लिए नोएडा गाजियाबाद सहित तमाम शहरों में महात्मा गांधी के भजन, महात्मा गांधी जी पर कविता, महात्मा गांधी mera himalaya yahin hai, गांधी जयंती पर कविता आदि सर्च कर रहे हैं। कई लोग तो गांधी जी पर Movie भी सर्च कर रहे हैं।  

3 min read
Sep 26, 2018
गांधी जी की 150वीं जयंती पर विशेष भजन और गाने

नोएडा। Mahatma Gandhi Ji ke Bhajan songs and kavita in hindi

इस बार गांधी जी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। जिसके लिए सरकार के साथ ही स्कूल कॉलेजों में भी जोर शोर के साथ तैयारियां की जा रही है। छात्र भी गांधी जी की जीवनी, महात्मा गांधी पर गीत, गांधी जी पर भजन, गांधी जी के गीत, वैष्णव जन तो तेने कहिए download, raghupati raghav rajaram जैसे कई गांधी जी पर भजन कविता सर्च कर रहे हैं। आप यहां से महात्मा गांधी जी पर कविता, भजन ,गीत और गाने देख सकते हैं। जो की गांधी जी के प्रिय रहें हैं और वो इन्हें अक्सर गाया और सुना करते थे।

ये भी पढ़ें

गांधी जी को दुनिया क्यों जानती है और क्यों मानती है, देखें वीडियो

Raghupati Raghav Rajaram

रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीता राम

सीता राम सीता राम
भज प्यारे तू सीता राम
रघुपति राघव राजा राम

ईश्वर अल्लाह तेरे नाम
सबको सन्मति दे भगवान
रघुपति राघव राजा राम

रात को निंदिया दिन तो काम
कभी भजोगे प्रभु का नाम
करते रहिये अपने काम
लेते रहिये हरि का नाम
रघुपति राघव राजा राम

ये भी पढ़ें: 2 OctoberGandhi Jayanti पर विशेष, पढ़े स्पीच और निबंध

.....................................................................…

Vaishnava Jan Ko Tene Kahiye Peer Parayi jane Re

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे ।।
पर दुःखे उपकार करे तोये, मन अभिमान न आणे रे ।।
सकल लोक माँ सहुने वन्दे, निन्दा न करे केनी रे ।।
वाच काछ मन निश्चल राखे, धन-धन जननी तेरी रे ।।

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे ।।

समदृष्टि ने तृष्णा त्यागी, पर स्त्री जेने मात रे ।।
जिहृवा थकी असत्य न बोले, पर धन नव झाले हाथ रे ।।
मोह माया व्यापे नहि जेने, दृढ वैराग्य जेना तन मा रे ।।
राम नामशुं ताली लागी, सकल तीरथ तेना तन मा रे ।।
वण लोभी ने कपट रहित छे, काम क्रोध निवार्या रे ।।
भणे नर सैयों तेनु दरसन करता, कुळ एको तेर तार्या रे ।।

……………………………………………………………

Sabarmati Ke Sant Tune Kar Diya Kamal

साबरमती के संत
दे दी हमें आज़ादी बिना खड्‌ग बिना ढाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल

आंधी में भी जलती रही गांधी तेरी मशाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल

धरती पे लड़ी तूने अजब ढब की लड़ाई
दागी न कहीं तोप न बंदूक चलाई
दुश्मन के किले पर भी न की तूने चढ़ाई
वाह रे फकीर खूब करामात दिखाई

चुटकी में दुश्मनों को दिया देश से निकाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल

शतरंज बिछा कर यहां बैठा था ज़माना
लगता था कि मुश्किल है फिरंगी को हराना
टक्कर थी बड़े ज़ोर की दुश्मन भी था दाना
पर तू भी था बापू बड़ा उस्ताद पुराना

मारा वो कस के दांव कि उल्टी सभी की चाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल

जब जब तेरा बिगुल बजा जवान चल पड़े
मजदूर चल पड़े थे और किसान चल पड़े
हिन्दू व मुसलमान सिख पठान चल पड़े
कदमों पे तेरे कोटि कोटि प्राण चल पड़े

फूलों की सेज छोड़ के दौड़े जवाहरलाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल

मन में थी अहिंसा की लगन तन पे लंगोटी
लाखों में घूमता था लिये सत्य की सोंटी
वैसे तो देखने में थी हस्ती तेरी छोटी
लेकिन तुझे झुकती थी हिमालय की भी चोटी

दुनियां में तू बेजोड़ था इंसान बेमिसाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल

जग में कोई जिया है तो बापू तू ही जिया
तूने वतन की राह में सबकुछ लुटा दिया
मांगा न कोई तख्त न तो ताज ही लिया
अमृत दिया सभी को मगर खुद ज़हर पिया

जिस दिन तेरी चिता जली रोया था महाकाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल

ये भी पढ़ें

इस आईएएस ने पूरा किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना, देखें वीडियो

Published on:
26 Sept 2018 10:32 am
Also Read
View All

अगली खबर