
रिलायंस के कर्ज में डूबे इस अरबपति परिवार का हुआ यह हाल, रातोंरात पूरी फैमिली हो गई थी गायब
नोएडा। अब तक आपने किसानों या गरीबों द्वारा कर्ज के बोझ़ तले दबे होने की खबर सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अरबपति परिवार की कहानी बता रहे हैं जो कंगाल हो चुका है। उनकी गिनती कभी पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश में जाने-माने अरबपतियों में होती थी पर पूरा परिवार आज गायब हो चुका है। रिलायंस और अन्य कारोबारियों के करोड़ों रुपये के कर्ज के बोझ तले दबे इस परिवार के सदस्य आज अलग-अलग हो चुके हैं।
कभी बहुत नाम था ताराचंद पुरी का
हम बात कर रहे हैं मेरठ के अरबपति कारोबारी ताराचंद पुरी की। कभी उनका बहुत नाम था। उनका गढ़ रोड पर पुरी पेट्रोल पंप था। उनके बेटे बेटे हिमांशु पुरी ने गुड़गांव में पब खोला था। इसके बाद उन्होंने पिता की मदद से मेरठ में होटल 'हारमनी इन' की नींव रखी थी। होटल की शुरुआत करीब 10 साल पहले हुई थी। मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी में इस थ्री स्टार होटल का नाम हो गया था। उस समय वहां इससे बेहतर कोई और होटल नहीं था। इसके लिए उन्हें कर्ज भी लिया था। इसमें रिलायंस ग्रुप के रिलायंस कैपिटल लिमिटेड से भी लोन लिया गया था। बताया जाता है कि दो साल पहले तक होटल 'हारमनी इन' का मासिक खर्च करीब 25 लाख रुपये था और उसकी मासिक आमदनी 30-35 लाख रुपये तक थी। इस वजह से बैंकों को किश्तें भी जा रही थीं।
होटल पर पड़ा था असर
इसके बाद 2016 में हुई नोटबंदी का असर होटल के कारोबार पर पड़ा और आमदनी रुक गई। फिर जीएसटी ने के कारण होटल की आमदनी एकदम गिर गर्इ आैर यह 15-20 लाख रुपये तक आ गर्इ। इससे लोन की किश्तों पर भी ब्रेक लग गया। इसके अलावा हाईवे पर बार बंद होने से होटल कर्ज में घिर गया। इतना ही नहीं स्टाफ की सैलरी में भी दिक्कत आने लगी थी। स्टाफ भी होटल छोड़कर चला गया था। इसके बाद इसी साल 6 मार्च की रात को पुरी परिवार भी कोठी पर नौकर छोड़कर गायब हो गए। पुरी परिवार पर करीब 100 करोड़ रुपये का कर्ज बताया गया है।बताया जाता है कि इसके बाद हिमांशु पुरी की शास्त्रीनगर एच-ब्लाॅक स्थित हिमांशु की कोठी पर पहुंचे कई देनदार बीएमडब्लू और ऑडी गाड़ियां भी अपने साथ ले गए थे।
अलग-अलग स्थानों पर हैं परिवार के सदस्य
पुरी परिवार के नजदीकी लोगों का कहना है कि परिवार के सारे सदस्य अलग-अलग स्थानों पर हैं। कर्जे के कारण हिमांशु मानसिक बीमारी का शिकार हो गया जबकि पिता इस होटल को बेचने में लगे थे। अब यह होटल व्यापारी नेता नवीन अरोड़ा, अमित चांदाना, राजेश मिगलानी व राजेश जुनेजा ने खरीद लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसे 22.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।
अगले साल शुरू होगा होटल
हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के अध्यक्ष व हैंडलूम कारोबारी नवीन अरोड़ा शुक्रवार को अपने पार्टनरों और साथियों के साथ होटल हारमनी इन पहुंचे। वहां उन्होंने उसकी साफ-सफाई कराई। नवीन अरोड़ा का कहना है कि होटल पर रिलायंस कैपिटल लिमिटेड का कर्ज था। हिमांशु पुरी साढ़े 24 करोड़ रुपये नहीं चुका पाया था। यह सौदा साढ़े 22 करोड़ में हुआ है। सौदा होने के बाद होअल का मैनेजर समेत पुराना स्टाफ लौट आया है। बताया जा रहा है कि अब नए नाम के साथ अगले साल की शुरुआत में नए सिरे से होटल शुरू होगा।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
22 Sep 2018, 1:06 PM IST
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश




