1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीरव मोदी के बाद अब यह परिवार 100 करोड़ रुपये लेकर हुआ फरार, जानिए कौन है

पांच मार्च की रात को बिना बताए गायब हो गया यह परिवार, ढूंढ़ते घूम रहे लेनदार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 May 2018, 4:59 PM IST

meerut

मेरठ। शहर का यह प्रतिष्ठित परिवार पिछले करीब दो महीने से गायब चल रहा है। पहले कोठी पर मौजूद नौकर यह बताता रहा है कि वह बिना कुछ बताए चले गए हैं। फिर एक सप्ताह बाद उसने बताया कि दक्षिण में धार्मिक यात्रा पर यह परिवार है आैर जल्द ही वापस आएगा, लेकिन यह करते-करते अब पांच मर्इ आने वाली है। इस परिवार का अब भी कोर्इ अता-पता नहीं है। इस परिवार के गायब होने का पता तब चला जब लेनदारों ने इस परिवार से अपनी रकम लेने के लिए इनकी कोठी के चक्कर लगाने शुरू किए। बताते हैं कि इस परिवार पर 100 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसे लौटाना इस परिवार के लिए नामुमकिन है, क्योंकि इनके कारोबार में लगातार गिरावट हो रही थी। दो महीने से लापता इस परिवार के नहीं लौटने पर लेनदारों के होशफाख्ता हैं, हालांकि अभी तक इन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करार्इ है। यह मामला नीरव मोदी जैसा मामला बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः पुलिस ने छापे में पकड़ी दो विदेशी युवतियां, वीजा की अवधि खत्म होने पर क्या कर रही थी, जरा पढ़िए...

यह भी पढ़ेंः मंजिल सैनी बाल्य देखभाल अवकाश पर, जानिए यूपी के 36 आर्इपीएस अफसरों की नर्इ तैनाती

इस परिवार के बारे में जानें

यह परिवार ताराचंद पुरी का है आैर इनके बेटे हैं हिमांशु पुरी। मेरठ की गढ़ रोड पर मशहूर पुरी पेट्रोल पंप हुआ करता था। इसके बाद बेटे हिमांशु पुरी ने यहां होटल 'हारमनी इन' शुरू किया। शुरू में यह सही चला, लेकिन इसके बाद होटल कारोबार में गिरावट आनी शुरू हो गर्इ। होटल मालिक हिमांशु पुरी ने रिलायंस कंपनी, कर्इ बैंकों व व्यापारियों से काफी कर्ज ले रखा है, जो करीब 100 करोड़ रुपये है। होटल में लगातार घाटे के कारण होटल के स्टाफ की कर्इ महीनों से सेलेरी नहीं दी गर्इ। परिवार के अचानक पांच मार्च को गायब होने के बाद से लेनदारों में हड़कंप मच गया। रिलायंस कंपनी ने गढ़ रोड स्थित होटल आैर एच ब्लाॅक शास्त्रीनगर स्थित कोठी पर नोटिस भी चस्पा किए, लेकिन यह परिवार लौटकर नहीं आया। अब दोनों जगह कंपनी के लोगों ने सील लगा दी है। पुरी परिवार की कुल संपत्ति 36 करोड़ रुपये की मानी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः पाॅलिटेक्निक के छात्रों के लिए यह सुविधा बहुत काम आएगी, जानिए इसके बारे में...

यह भी पढ़ेंः लेडी सिंघम के यहां बीते 296 दिन इन्हें बहुत याद आएंगे

लेनदारों में मचा हड़कंप

100 करोड़ के लेनदारों में हड़कंप मचा हुआ है। पुरी परिवार के गायब होने के बाद कुछ व्यापारियों ने कोठी पर जाकर प्रदर्शन किया था। इनका मानना है कि पुरी परिवार 100 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं देने की सोचकर विदेश भाग गया है। रिलायंस ने होटल 'हारमनी इन' पर सील लगा दी है। लेनदार व्यापारी अपना बकाया लेने के लिए इस परिवार को ढूंढ़ते घूम रहे हैं। हालांकि पुलिस में इस संबंध में कोर्इ तहरीर नहीं दी है। थाना नौचंदी पुलिस का कहना है कि इस मामले में वह तहकीकात तभी करेगी, जब कोर्इ तहरीर उनके पास आएगी। वैसे वह इस मामले पर निगरानी रखे हुए है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश