31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

100 करोड़ के कर्जदार की सम्पत्ति की नीलामी इतने में हुर्इ कि किसी का भी कर्जा नहीं उतर सकता!

दो महीने से गायब है होटल मालिक, 50 से ज्यादा लोगों से ले रखा है कर्जा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 6 May 2018, 3:42 PM IST

meerut

मेरठ। दो महीने से गायब 100 करोड़ के कर्जदार पुरी परिवार कहां है, किसी को कुछ नहीं पता। 50 से ज्यादा कर्जदार उनके यहां तभी से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक कोर्इ पता नहीं है। पुरी परिवार के लिए बुरी खबर एक आैर यह है कि रिलायंस कैपिटल ने अपने दिल्ली स्थित आॅफिस में बंद होटल आैर कोठी की नीलामी कर दी है। बताते हैं कि गढ़ रोड पर प्राइम लाेकेशन में होटल आैर पाॅश कालोनी शास्त्रीनगर एच ब्लाॅक में कोठी की नीलामी में 20 से ज्यादा लोग शामिल हुए, लेकिन बोली इतनी रकम में लगी, पुरी परिवार एक भी कर्जदार का कर्ज नहीं उतार सकता।

यह भी पढ़ेंः आर्इपीएल में सट्टा लगा रहे थे 100 रर्इसजादे, दिल्ली की काॅल्स पर करोड़ों का खेल एेसे होता था

यह भी पढ़ेंः छह मई 1857 को लिख गई थी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की पटकथा

23 करोड़ रुपये में नीलाम

गढ़ रोड पर होटल 'हारमनी इन' के मालिक हिमांशु पुरी अपने परिवार के साथ दो महीने से गायब हैं। होटल लगातार घाटे में जा रहा था आैर कर्इ महीने से स्टाफ की सेलेरी भी नहीं दी थी। मेरठ का यह नीरव मोदी 5-6 मार्च की रात को वह परिवार के साथ अचानक गायब हो गया था। रिलायंस कैपिटल कंपनी का करीब 25 करोड़, कर्इ बैंकों से लोेन आैर 50 व्यापारियों से ज्यादा से हिमांशु पुरी ने कर्ज ले रखा है। पिछले दिनों रिलायंस कैपिटल ने यहां नोटिस चस्पा करके होटल सील कर दिया था। कंपनी के दिल्ली की फ्रेंड्स कालोनी स्थित कार्यालय में होटल आैर कोठी की नीलामी प्रक्रिया हुर्इ। बताते हैं कि इसमें 20 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, इसमें मेरठ के कुछ उद्यमी भी थे। होटल व कोठी की नीलामी प्रक्रिया में सबसे उंची बोली 23 करोड़ की लगी है। यानि नीलामी कराने वाली कंपनी रिलायंस कैपिटल का भी पूरा कर्जा 25 करोड़ रुपया नहीं दिया जा सकता। नीलामी के बाद होटल मालिक को फिर भी दो करोड़ रुपये देने होंगे, जबकि अन्य बैंकों व 50 से ज्यादा लेनदारों कर्ज हिमांशु पुरी पर वैसा ही बना रहेगा।

यह भी पढ़ेंः बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की यह सुविधा

यह भी पढ़ेंः हत्या करने के बाद छुपने जा रहे थे, योगी की पुलिस ने धर दबोचा

लेनदारों में बेचैनी बढ़ी

नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी लेनदारों में बेचैनी बढ़ गर्इ है। हालांकि बैंकों व 50 से ज्यादा लेनदार व्यापारियों ने अभी तक न तो कहीं शिकायत की आैर न ही सामने आए हैं। पुलिस का भी यही कहना है कि गायब हुए पुरी परिवार के बारे में तब तक वह कोर्इ कार्रवार्इ शुरू नहीं कर सकती, जब तक कि कोर्इ तहरीर नहीं दे देता। नीलामी के बाद जो स्थिति सामने आयी है, उससे पुरी परिवार को आैर बुरे दिन देखने पड़ सकते हैं। फिलहाल यह परिवार कहां है, किसी को कुछ नहीं पता।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश