2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Metro timings on holi : नोएडा-गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में धुलेंडी पर 8 घंटे नहीं चलेगी मेट्रो, जानें टाइमिंग

Metro timings on holi : एनएमआरसी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु माहेश्वरी ने बताया कि आमतौर पर वर्किंग डेज में एनएमआरसी (NMRC) की मेट्रो ट्रेन सुबह 6 बजे से चलनी शुरू होती है। उन्होंने बताया कि नोएडा के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग भी सुविधा शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद उपलब्ध हो सकेगी। वहीं दिल्ली मेट्रो सेवा दोपहर 2.30 बजे के बाद से संचालित की जाएगी।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Mar 17, 2022

metro-services-will-be-available-after-2-pm-on-holi-nmrc-advisory.jpg

Metro timings on holi : धुलेंडी यानी रंगों वाली होली के दिन शुक्रवार 18 मार्च को नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में 8 घंटे मेट्रो नहीं चलेगी। होली खेलने के बाद यानी दोपहर 2 बजे से मेट्रो सेवा का संचालन किया जाएगा। हालांकि एक्वा लाइन मेट्रो (Aqua Line Metro) सामान्य समय के मुताबिक 15 मिनट के अंतराल पर जारी रहेगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने इसकी जानकारी दी है।। एनएमआरसी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु माहेश्वरी ने बताया कि आमतौर पर वर्किंग डेज में एनएमआरसी की मेट्रो ट्रेन सुबह 6 बजे से चलनी शुरू होती है। उन्होंने बताया कि नोएडा के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग भी सुविधा शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद उपलब्ध हो सकेगी।

बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो 21 स्टेशनों के माध्यम से 29.7 किलोमीटर की दूरी पर ग्रेेटर नोएडा और नोएडा दोनों शहरों को आपस में जोड़ती है। मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि रंगों के पर्व होली के चलते 18 मार्च को दिन के पहले पहर में दिल्ली मेट्रो भी नहीं चलेगी। होली के पर्व पर दिल्ली मेट्रो की सेवा दोपहर 2.30 बजे के बाद से संचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Holi 2022: होली पर इन ग्रहों का बनेगा महासंयोग, जानिए Holika Dahan का शुभ मुहूर्त

नोएडा में लोगों ने लिया ब्रज की होली का आनंद

नोएडा के सेक्टर-128 के कृष्णा ग्रीन में बड़ी धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। पब्लिक पुलिस एनजीओ के बैनर तले हजारों लोगो ने कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह का शुभारम्भ सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज बालाकृष्णा ने किया और शहर के नामचीन हस्तियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने बृज की होली का होली का भी आनंद लिया। राधा-कृष्ण बनाकर कलाकारों ने झांकी निकाली और फूलों की होली खेली।

यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाएं ऐसे खेलें होली, इन चीजों का रखें खास ख्याल

कोरोना के चलते पिछले दो वर्ष से होली मिलन समारोह के भव्य आयोजन नहीं हो पाए थे। इस बार बृज की होली का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगों के साथ फूलों की होली खेली गई। होली मिलन समारोह में होली के गीतों पर लोग जमकर झूमे। होली के गीतों ने पुरे कार्यक्रम में समा बांध दिया। सभी लोग उन गीतों पर मंत्रमुग्ध होते नज़र आए।