25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NOIDA: भारत में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करेगी Microsoft, 103 करोड़ में खरीदी 60 हजार वर्गमीटर जमीन

Highlights: -सेक्टर-145 में माइक्रोसॉफ्ट ने नोएडा प्राधिकरण से खरीदे दो भूखंड -दो वर्ष में कंपनी का प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना -दस हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 2 Apr 2021, 1:48 PM IST

microsoft.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नोएडा। दुनिया की जानी मानी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही भारत में अपना सबसे बड़ा प्रोेजेक्ट शुरू करने जा रही है। इसके लिए कंपनी द्वारा नोएडा में करीब 103 करोड़ रुपये में 60 हजार वर्ग मीटर जमीन खरीदी गई है। बताया जा रहा है कि दो वर्षों में कंपनी यहां अपना काम शुरू कर देगी और इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब दस हजार लोगों को नौकरी मिलेंगी। जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को शूरू करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट द्वारा पांच हजार रुपये खर्च करने की योजना है।

यह भी पढ़ें: आधी रात से महंगा हुआ हाइवे का सफर, अब बढ़ी हुई दरों पर भरना हाेगा टोल टैक्स

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने नोएडा प्राधिकरण से डील कर सेक्टर-145 में 60 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले 2 भूखंड ए-1 व ए2 खरीदे हैं। इस भूम‍ि की डील 103.66 करोड़ रुपये में हुई। यहां पर माइक्रोसॉफ्ट भारत में अपना सबसे बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इसके अलावा कंपनी ने भूखंड ए-4 भी खरीदा है। जिसका इस्‍तेमाल आईटी/आईटीईएस के उपयोग के ल‍िए होगा। इसके 11683 वर्ग मीटर जमीन का सौदा 24.63 करोड़ में हुआ है। इस जमीन को मेसर्स शिव श‍िक्षा समित‍ि के नाम पर खरीदा गया है। ज‍िसका उपयोग सीएसआर के तहत सीन‍ियर सेकेंडरी स्‍कूल के ल‍िए होगा।

प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक लैंड एलॉटमेंट पॉलिसी के मुताबिक कंपनी को एक महीने के भीतर 40 फीसदी आवंटन धनराशि जमा करनी होगी। बाकी की 60 फीसदी रकम 8 छमाही की किश्तों में जमा करा सकते हैं। जब कंपनी 40 फीसदी रकम जमा करा देगी तो प्राधिकरण की तरफ से लीज डीड की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए प्राधिकरण द्वारा 5 वर्ष का समय दिया जाएगा। अगामी 17 अप्रैल को नोएडा प्राधिकरण के स्थापना दिवस पर इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: देश का पहला अत्याधुनिक Delhi-Meerut Expressway शुरू, बिना टोल घंटों का सफर मिनटों में पूरा

नोएडा-एनसीआर में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को रोजगार

जानकारों का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट के इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से नोएडा और एनसीआर में न‍िवेश तो बढ़ेगा ही। साथ ही रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। ऐसे में कंप्यूटर साइंस, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी सर्विसेज और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ी राहत भी मिलेगी। इसके अलावा अन्य लोगों व आसपास के ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।