21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2024: धमाकेदार होगी मानसून की एंट्री, 22 से 25 जून के बीच 76 घंटे होगी जोरदार बारिश

Monsoon 2024: मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Aman Pandey

Jun 21, 2024

Weather in UP, UP Weather Alert, Weather Today, Weather, IMD Weather, IMD Weather Alert, Heavy Rain UP, UP Rain, IMD Rain Alert, Rain Alert in UP, Cyclone Biparjoy, UP Weather Today, Weather Alert in UP, UP Weather, UP Rain Alert, Weather Update, Weather news, UP Weather News, Monsoon 2024, UP Monsoon Alert, IMD Alert, Monsoon Update, उत्तर प्रदेश में बारिश, यूपी में बारिश कब होगी?, मानसून की बारिश, यूपी में कब पहुंचेगा मानसून

Monsoon 2024: मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

3-4 दिनों में यूपी पहुंचेगा मानसून

मानसून को लेकर IMD ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- दक्षिण-पश्चिम मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले 3-4 दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ और हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 जून से बारिश की संभावना है।

20 दिनों से बंगाल में रुका था मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में धूलभरी आंधी के साथ अच्छी बारिश भी हुई। इसका औसत 4.5 मिमी रहा। पिछले सालों की तुलना करें तो इस साल प्रदेश में जून में 78 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार IMD के मुताबिक, 31 मई से मानसून पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में रुका हुआ था। 20 दिन के बाद गुरुवार को यह सक्रिय हुआ है।

यह भी पढ़ें:बड़ी लापरवाही: महिला के पेट में डॉक्टरों से छूट गई ये चीज, अब कर रही इच्छामृत्यु की मांग

बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली व आसपास के इलाकों में बादल गरजने, बिजली गिरने और 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, प्रयागराज, वाराणसी, देवरिया, और आसपास के इलाकों में बिजली गिरने को लेकर सतर्क किया है।