9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (9th July 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : केंद्र सरकार के निर्देश के बाद सरसों का तेल गिरा धड़ाम

Mustard oil Rate Today (9th July 2022) : देशभर में महंगाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से सरसों के तेल के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसी के चलते अब उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में आज न्यूनतम आज 9 जुलाई को महज 140 रुपये प्रति लीटर हैं।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Jul 09, 2022

mustard-oil-rate-today-in-up-mustard-oil-price-today-in-uttar-pradesh.jpg

Mustard oil Rate Today (9th July 2022) : दुनियाभर में महंगाई से लोग त्रस्त हैं। वहीं भारतीय बाजार भी महंगाई से अछूता नहीं है। यही वजह है केंद्र सरकार की तरफ खाद्य तेल के दाम घटाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। कई कंपनियाें ने एमआरपी पर 15 रुपये तक कम कर दिए हैं। जबकि कई कंपनियां जल्द दाम घटाने जा रही हैं। ज्ञात हो कि तेल कंपनियों ने हाल ही में घरेलू रसोई गैस की कीमतों में इजाफा किया था, जिसके बाद सरकार ने मानसून से पहले जनता को राहत देने की तरफ कदम बढ़ाया है। यही कारण है कि यूपी में सरसों के तेल दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज 9 जुलाई को यूपी में सरसों का तेल का न्यूनतम रेट महज 140 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

Mustard oil Rate Today (9th July 2022) : वायदा बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट एक महीने से स्थिर हैं। इसके साथ ही तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के दाम बढ़ाकर लोगों को बड़ा झटका दिया है। लोग पहले ही रसोई के सामान के साथ अन्य सामान महंगे होने से परेशान थे। हालांकि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद सरसों के तेल में राहत है। उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव आसमान पर पहुंचने के बाद अब तेजी से नीचे आए हैं। आज 9 जुलाई को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल न्यूनतम 140 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

यह भी पढ़ें - सरसों के तेल दामों में तगड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें आज के भाव

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 9 जुलाई को सर्वाधिक सरसों के तेल के रेट अंबेडकर नगर में महज 165 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 7 और आठ जुलाई सर्वाधिक सरसों के तेल के रेट कानपुर में 180 रुपये पहुंच गए थे। उससे पहले 6 जुलाई को सरसों का तेल का अधिकतम भाव अंबेडकर नगर में ही 166 रुपये था। 5 जुलाई को मिर्जापुर में 165 रुपये प्रति लीटर तो 4 जुलाई को गाजियाबाद में 165 रुपये प्रति लीटर था। वहीं पहले 1 और 2 जुलाई को लगातार दाे दिन कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर था।

यह भी पढ़ें - मानसून से पहले सरसों के तेल ने दिखाए तेवर, जानें आज के ताजा भाव

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 9 जुलाई को सरसों के तेल के न्यूनतम भाव हाथरस में 144 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि सरसों के तेल सबसे कम भाव 7 और 8 जुलाई को हाथरस में ही महज 142 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं सरसों के तेल के सबसे कम दाम 5 और 6 जुलाई को लगातार दो दिन अलीगढ़ में 144 रुपये प्रति लीटर थे। इससे पहले 4 जुलाई को सरसों के तेल के भाव एटा में 142 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 1, 2 जुलाई और 30 जून को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।