11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (17th July 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के साथ सरसों का तेल हुआ सस्ता

Mustard oil Rate Today (17th July 2022) : भारत में भी अन्य देशाें के साथ ही महंगाई सातवें आसमान पर है। महंगाई लगातार बढ़ने के चलते आम लोगों का बुरा हाल है। हालांकि अन्य राज्यों के मुकाबले यूपी में सरसों के तेल में फिलहाल राहत है। आज 17 जुलाई को सरसों का तेल सिर्फ 153 रुपये है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Jul 17, 2022

mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-up.jpg

Mustard Oil Rate Today (17th July 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के साथ सरसों का तेल हुआ सस्ता।

Mustard oil Rate Today (17th July 2022) : भारतीय तेल तिलहन बाजार महंगाई के नित नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। केंद्र सरकार की राहत के बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों के भाव पिछले माह की गई कटौती के बाद भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। रसोई के सामान से लेकर हर एक वस्तु के रेट आसमान छू रहे हैं। वहीं तेल तिलहन बाजार की बता करें तो कई प्रदेशों में सरसों का तेल 200 रुपये प्रति लीटर के करीब जा पहुंचे हैं। हालांकि यूपी में सरसों के तेल के रेट अभी भी नीचे हैं। उत्तर प्रदेश में आज सरसों का तेल 17 जुलाई को महज 153 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल 158 रुपये प्रति लीटर था। बाजार विशेषज्ञों का दावा है कि खरीदारी करने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि इसके दाम में तेजी आ सकती है।

Mustard oil Rate Today (17th July 2022) : यूपी की जनता भी अन्य प्रदेशों की तरह महंगाई से पूरी तरह त्रस्त है। माल भाड़ा बढ़ने के कारण हर वस्तु महंगी मिल रही है। रसोई गैस हो या फिर रसोई की सामग्री कहीं तक भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। इस कारण लोगों की जेब पर अधिक भार पड़ रहा है। हालांकि यूपी में सरसों के तेल में फिलहाल बड़ी राहत मिली है। आज 17 जुलाई को यूपी में सरसों का तेल महज 153 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह खरीदारी का सबसे सही समय है, क्योंकि इसके बाद तेल के दाम में तेजी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें -सरसों के तेल में तगड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें आज के भाव

यूपी के बाजार में आज 17 जुलाई को भी लगातार छठे दिन लगातार 12 जुलाई से सरसों के तेल के अधिकतम रेट कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर पर टिका है। जबकि उससे पहले ही 11 जुलाई को सरसों के तेल के भाव हमीरपुर में 164 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 10 जुलाई को सरसों के तेल के अधिकतम रेट कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर थे तो उससे पहले 9 जुलाई को अंबेडकरनगर में 165 रुपये थे।

यह भी पढ़ें - सरसों का तेल होने वाला है महंगा, विशेषज्ञ बोले- आज खरीदारी का सुनहरा मौका

यूपी के बाजार में सबसे कम सरसों के तेल के भाव आज 17 जुलाई को अलीगढ़ में महज 142 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि उससे पहले लगातार तीन दिन 14, 15 और 16 जुलाई को हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर थे।जबकि 13 जुलाई को हाथरस में ही सबसे कम 142 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले 12 जुलाई को हाथरस में 143 रुपये थे। वहीं 11 जुलाई को गाजियाबाद में 162 रुपये थे तो 10 जुलाई को सरसों के तेल के रेट गाजियाबाद में 159 रुपये और 9 जुलाई को हाथरस में 144 रुपये थे।