12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (4th August 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में फिर तगड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (4th August 2022) : भारतीय बाजारों में लगातार महंगाई के कारण आम जनता का हाल बेहाल है। जीएसटी के चलते खाद्य पदार्थों के रेट बढ़ गए हैं। हालांकि यूपी में सरसों का तेल के रेट में फिलहाल राहत है। आज 4 अगस्त को सरसों का तेल 155 रुपये प्रति लीटर है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Aug 04, 2022

mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-up.jpg

Mustard Oil Rate Today (4th August 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में फिर तगड़ी गिरावट, जानें आज के भाव।

Mustard oil Rate Today (4th August 2022) : भारतीय बाजार में बढ़ती महंगाई के चलते त्राहि-त्राहि मची है। महंगाई को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है, लेकिन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार लगातार झटके दे रही है। बाजारों में हर वस्तु महंगी होती जा रही है। सीएनजी और पीएनजी से लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर और खाद्य पदार्थों के रेट भी बढ़ते जा रहे हैं। ये हाल तब है, जब पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लंबे समय से स्थिर हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के रेट में फिलहाल राहत है। आज 4 अगस्त को यूपी में सरसों के तेल का भाव 155 रुपये प्रति लीटर है। जबकि 1 अगस्त को 160 रुपये प्रति लीटर था।

Mustard oil Rate Today (4th August 2022) : भारतीय वायदा बाजारों में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इस कारण आम जनता बेहद परेशान हैं। यही कारण है कि बाजारों में सरसों के तेल के रेट भी विभिन्न राज्यों बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में फिलहाल राहत है। यूपी में सरसों का तेल अन्य राज्यों के मुकाबले नीचे है। आज 4 अगस्त को यूपी में सरसों का तेल 157 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। जबकि 1 अगस्त को 160 रुपये प्रति लीटर था।

यह भी पढ़ें - सरसों के तेल में गिरावट जारी, जानें आज के ताजा भाव

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 4 अगस्त को भी कल की तरह सरसों का तेल सबसे कम औरैया में 140 रुपये प्रति लीटर है। जबकि एक दिन पहले 2 अगस्त को सबसे कम सरसों के तेल के रेट हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर थे। इससे पहले 1 अगस्त को सरसों का तेल शाहजहांपुर में 151 रुपये प्रति था। वहीं 31 जुलाई को सरसों के तेल के रेट हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर थे।

यह भी पढ़ें - अगस्त के दूसरे दिन ही गिरे सरसों के तेल के रेट, जानें आज कितना सस्ता

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 4 अगस्त को भी सरसों के तेल सबसे अधिक कानपुर में लगातार तीसरे दिन 180 रुपये प्रति लीटर है। जबकि इससे पहले सरसों के तेल के सर्वाधिक भाव 1 अगस्त को हमीरपुर में 164 रुपये थे। वहीं इससे पहले कानपुर में लगातार छह दिन 180 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले गाजियाबाद में सरसों के तेल का रेट 25 जुलाई को 161 रुपये प्रति लीटर था।