12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (20th August 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में भारी उतार-चढ़ाव, जानें आज के ताजा भाव

Mustard oil Rate Today (20th August 2022) : भारतीय बाजारों में लंबे समय महंगाई के चलते आम लोगों का हाल बेहाल है। माल भाड़ा महंगा होने की वजह सरसों के तेल के भाव भी देशभर में कम नहीं हो रहे हैं। जबकियूपी में सरसों का तेल के रेट में राहत है। आज 20 अगस्त को सरसों का तेल 160 रुपये प्रति लीटर है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Aug 20, 2022

mustard-oil-rate-today-in-up-mustard-oil-price-today-in-uttar-pradesh.jpg

Mustard Oil Rate Today (20th August 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में भारी उतार-चढ़ाव।

Mustard oil Rate Today (20th August 2022) : देश में बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। विपक्ष लगातार महंगाई को लेकर आवाज उठा रहा है, लेकिन सरकार की कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। यह हाल तब है, जब क्रूड आयल के दाम घट गए हैं, लेकिन फिर पेट्रोल डीजल अभी महंगे हैं। इसी कारण बाजारों में हर वस्तु महंगी हो रही है। सीएनजी और पीएनजी से लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर और खाद्य पदार्थों के भावों ने रिकॉर्ड तोड़ रखे हैं। हालांकि मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के भाव में फिलहाल राहत है। आज 20 अगस्त को यूपी में सरसों का तेल 160 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि 1 अगस्त को 160 रुपये प्रति लीटर था।

Mustard oil Rate Today (20th August 2022) : देश के वायदा बाजारों में लगातार महंगाई का तड़का लग रहा है। इसके चलते आम लोग बेहद परेशान हैं। यही कारण है कि बाजारों में सरसों के तेल के रेट विभिन्न राज्यों कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में राहत है। यूपी में सरसों का तेल अन्य राज्यों की तुलना में आज नीचे है। आज 20 अगस्त को यूपी में सरसों का तेल एक अगस्त की तरह 160 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

यह भी पढ़ें - सरसों के तेल में फिर तगड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 20 अगस्त को भी कल की तरह सरसों का तेल सबसे कम औरैया में 140 रुपये प्रति लीटर खुले हैं। जबकि उससे एक दिन पहले 17 अगस्त को हाथरस में न्यूनतम सरसों के तेल के रेट हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं इससे पहले 16 अगस्त को हाथरस में ही 142 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसी तरह 15 अगस्त को हाथरस में ही 141 रुपये प्रति लीटर थे।

यह भी पढ़ें - अगस्त के दूसरे दिन ही गिरे सरसों के तेल के रेट, जानें आज कितना सस्ता

यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के सर्वाधिक भाव की बात करें तो आज 20 अगस्त को भी कानपुर में ही लगातार 13वें दिन 180 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले सरसों के तेल के सबसे ज्यादा रेट 7 अगस्त को हमीरपुर में 162 रुपये तक पहुंच गए थे। वहीं 6 अगस्त को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 5 अगस्त को सरसों का तेल सर्वाधिक कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर था।