11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (17th September 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में रिकॉर्ड गिरावट, सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

Mustard oil Rate Today (17th September 2022) : देश में थोक महंगाई दर लगातार कम हो रही है, लेकिन इसके बावजूद महंगाई से जनता का बुरा हाल है। कई राज्यों में जहां सरसों का तेल महंगा है, वहीं यूपी में सरसों के तेल में लगातार गिरावट हो रही है। उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के साथ आज 17 सितंबर शनिवार को सरसों का तेल सिर्फ 153 रुपये प्रति लीटर है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Sep 17, 2022

photo_5991283330299047521_y.jpg

Mustard oil Rate Today (17th September 2022) : सरकार की तरफ से थोक महंगाई दर कम होने के आंकड़े जारी किए गए हैं, लेकिन इसका असर रोजमर्रा की चीजों पर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। बाजार में हर एक वस्तु महंगी मिल रही है। जनता को उम्मीद है कि सरकार इस पर काबू पाने के लिए कोई बड़ा कदम उठाएगी, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होने के चलते माल भाड़ा है और हर वस्तु महंगी होती जा रही है। वहीं सरसों के तेल की बात की जाए तो विभिन्न राज्यों में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि यूपी में सरसों के तेल में लगातार गिरावट हो रही है। यूपी में पिछले महीने ही सरसों का तेल 181 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा था। वहीं आज 17 सितंबर शनिवार को उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल सिर्फ 153 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। बाजार विशेषज्ञों का दावा है कि जल्द ही रेट में बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए ये खरीदारी का सुनहरा अवसर है।

Mustard oil Rate Today (17th September 2022) : महंगाई से देश की जनता का हाल बुरा है। पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस के साथ सभी घरेलू सामान पर महंगाई की मार पड़ रही है। इस कारण आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर है। जबकि यूपी में रिकॉर्डतोड़ गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल रेट अन्य प्रदेशों के तुलना अब काफी नीचे आ गए हैं। आज 17 सितंबर को यूपी में सरसों का तेल सिर्फ 153 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें - तगड़ी गिरावट के साथ न्यूनतम स्तर पर पहुंचा सरसों का तेल

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 17 सितंबर सरसों के तेल के रेट सबसे कम हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि इससे पहले 16 सितंबर को हाथरस में ही 144 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 13 और 14 सितंबर को सरसों के तेल के सबसे कम भाव हाथरस में ही 143 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह उसससे पहले लगातार चार दिन सरसों के तेल का तेल सबसे कम एटा में 143 रुपये प्रति लीटर था।

यह भी पढ़ें -सरसों के तेल में जबरदस्त गिरावट, आज खरीदारी पर होगी बड़ी बचत

वायदा बाजार में सरसों के तेल के अधिकतम रेट आज 17 सितंबर को भी कानपुर में लगातार 19वें दिन 180 रुपये हैं। जबकि उससे पहले सरसों का तेल 29 अगस्त को हमीरपुर में महज 162 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले कानपुर में लगातार 21 दिन 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 7 अगस्त को हमीरपुर में 162 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।