11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (19th September 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में बड़ा उलटफेर

Mustard oil Rate Today (19th September 2022) : देश में थोक महंगाई दर कम होने के बाद भी महंगाई अपने चरम पर है। इसी वजह से विभिन्न राज्यों में सरसों का तेल भी महंगा है। जबकि उत्तर प्रदेश में आज तीन रुपये की बढ़ोतरी के साथ 19 सितंबर को सरसों का तेल 157 रुपये प्रति लीटर दर्ज हुआ है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Sep 19, 2022

photo_5991283330299047521_y.jpg

Mustard oil Rate Today (19th September 2022) : केंद्र सरकार ने हाल ही में थोक महंगाई दर के आंकड़े पेश किए थे और कहा था कि महंगाई कम हुई है। हालांकि इसका असर महंगाई यानी रोजमर्रा की वस्तुओं पर नहीं पड़ रहा है। बाजार में हर एक चीज आसमान छू रही है। जनता को उम्मीद है कि सरकार महंगाई पर काबू पाने के लिए कुछ प्रयास करेगी, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होने के कारण माल भाड़ा बढ़ने से हर वस्तु महंगी है। वहीं सरसों के तेल की बात करें तो विभिन्न राज्यों में तेजी बनी हुई है। जबकि यूपी में सरसों के तेल में राहत है। यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा था। वहीं, आज 19 सितंबर को यूपी में सरसों का तेल तीन रुपये की बढ़ोतरी के साथ 157 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

Mustard oil Rate Today (19th September 2022) : महंगाई से देश की जनता का हाल बुरा है। पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस के साथ सभी घरेलू सामान पर महंगाई की मार पड़ रही है। इस कारण आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं, विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर है। जबकि यूपी में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई थी। उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल रेट अन्य प्रदेशों के तुलना अभी भी काफी नीचे है। आज 19 सितंबर को यूपी में सरसों का तेल तीन रुपये की मामूली बढ़ोतरी के साथ 157 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

यह भी पढ़े - सरसों के तेल में रिकॉर्डतोड़ गिरावट, सबसे निचले स्तर पर पहुंचे भाव

यूपी के तेल बाजार में आज 19 सितंबर को सरसों का तेल न्यूनतम शाहजहांपुर में 151 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि 18 सितंबर को हाथरस में ही 142 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि 17 सितंबर सरसों के तेल के रेट सबसे कम हाथरस में ही 143 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 16 सितंबर को हाथरस में ही 144 रुपये और 13 व 14 सितंबर को भी हाथरस में ही 143 रुपये प्रति लीटर था। उससे पहले लगातार 4 दिन एटा में 143 रुपये प्रति लीटर था।
यह भी पढ़े - सरसों के तेल में जबरदस्त गिरावट, आज खरीदारी पर होगी बड़ी बचत

वायदा बाजार में सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट आज 19 सितंबर को भी कानपुर में लगातार 21वें दिन 180 रुपये हैं। जबकि उससे पहले सरसों का तेल 29 अगस्त को हमीरपुर में महज 162 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले कानपुर में लगातार 21 दिन 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 7 अगस्त को हमीरपुर में 162 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।