
Mustard Oil Rate Today (24th September 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : बड़ी गिरावट के बाद स्थिर हुआ सरसों का तेल।
Mustard oil Rate Today (24th September 2022) : सरकार ने हाल ही में थोक महंगाई दर कम होने का दावा किया था। हालांकि इसका असर महंगाई पर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। बाजार में हर एक सामान महंगा होता जा रहा है। वहीं जनता सरकार की ओर उम्मीदों से देख रही है, लेकिन हालात में सुधार नहीं हो रहा है। पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होने के कारण माल भाड़ा बढ़ने से हर वस्तु महंगी है। वहीं सरसों के तेल की बात करें तो विभिन्न राज्यों में तेजी बनी हुई है। जबकि यूपी में सरसों के तेल में राहत है। यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये तक पहुंच गया था। वहीं, आज 24 सितंबर को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल गिरावट के बाद 155 रुपये पर स्थिर है।
Mustard oil Rate Today (24th September 2022) : पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होने के कारण सभी घरेलू सामान के दाम बढ़ रहे हैं। इस कारण आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं, विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर है। जबकि यूपी में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल रेट अन्य राज्यों के मुकाबले अभी नीचे हैं। आज 24 सितंबर को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल 155 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।
यूपी के तिलहन बाजार में आज 24 सितंबर को सरसोंं के तेल के न्यूूनतम भाव औरैया में 144 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले लगातार चार दिन सरसों के तेल के रेट हाथरस में 144 रुपये प्रति लीटर थे। इससे पहले 19 सितंबर को सरसों का तेल शाहजहांपुर में 151 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 18 सितंबर को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर तो 17 सितंबर हाथरस में ही 143 रुपये प्रति लीटर था।
उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में आज सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 24 सितंबर को कानपुर में ही लगातार 26वें दिन 180 रुपये पर खुले हैं। जबकि उससे पहले सरसों का तेल 29 अगस्त को हमीरपुर में महज 162 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले कानपुर में लगातार 21 दिन 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 7 अगस्त को हमीरपुर में 162 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।
Published on:
24 Sept 2022 09:11 am
