
Mustard Oil Rate Today (6th October 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : 150 रुपये से भी नीचे पहुंचा सरसो का तेल।
Mustard oil Rate Today (6th October 2022) : देश में थोक महंगाई दर कम होने के बाद भी खुदरा बाजार में हर वस्तु महंगी है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि थोक महंगाई दर कम होने का असर बाजार पर दिखेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। त्योहार के सीजन में हर सामान महंगा मिल रहा है। वहीं, सरसों के तेल की बात की जाए तो कई राज्यों में तेल के भाव में आज तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि यूपी में सरसों के तेल में राहत है। यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंच गया था। इसी बीच आज सरसों का तेल पूरे 6 रुपये की गिरावट के साथ 150 रुपये से नीचे पहुंच गया है। आज 5 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल महज 149 रुपये प्रति लीटर है।
Mustard oil Rate Today (6th October 2022) : देशभर में लंबे समय से पेट्रोलियम पदार्थ के रेट स्थिर हैं, लेकिन इसके बावजूद घरेलू सामान के दाम बढ़ रहे हैं। इस कारण आम लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर हैं। जबकि यूपी में उलटफेर के बाद मंदी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल भाव अन्य राज्यों की तुलना में आज भी काफी नीचे जा पहुंचा है।आज 6 अक्टूबर को यूपी में सरसों का तेल सिर्फ 149 रुपये प्रति लीटर है।
उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में आज 6 अक्टूबर को सरसों के तेल के भाव सबसे कम गाजियाबाद में महज 139 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले भी 5 अक्टूबर को गाजियाबाद में ही 144 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 4 अक्टूबर को सबसे कम औरैया में 144 रुपये प्रति लीटर थे तो उससे पहले लगातार पांच दिन सरसों का तेल हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर था।
उत्तर प्रदेश के बाजार में आज सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 6 अक्टूबर को लंबे समय बाद हमीरपुर में 157 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 5 अक्टूबर तक पिछले 37 दिन से सरसों के तेल के सबसे अधिक भाव कानपुर में 180 रुपये पर अटके थे। जबकि उससे पहले सरसों का तेल 29 अगस्त को हमीरपुर में महज 162 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले कानपुर में लगातार 21 दिन 180 रुपये प्रति लीटर था।
Published on:
06 Oct 2022 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
