11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (11th October 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में जबरदस्त तेजी

Mustard oil Rate Today (11th October 2022) : यूपी के वायदा बाजार में आज 11 अक्टूबर को सरसों का तेल जबरदस्त तेजी के साथ 153 रुपये दर्ज किया गया है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Oct 11, 2022

mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-uttar-pradesh.jpg

Mustard oil Rate Today (11th October 2022) : देशभर में थोक महंगाई दर कम होने के बावजूद खुदरा बाजार में हर वस्तु महंगी है। कयास लगाए जा रहे थे कि थोक महंगाई दर कम होने का असर बाजार पर भी दिखेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। त्योहार के सीजन में हर सामान महंगा मिल रहा है। वहीं, सरसों के तेल की बात करें तो विभिन्न राज्यों में तेल के भाव में आज भी तेजी बरकरार है। इसका असर अब यूपी में भी नजर आ रहा है। यूपी में 10 अक्टूबर को जहां सरसों का तेल महज 146 रुपये था। वहीं आज जबरदस्त उछाल आया है। आज 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल 7 रुपये बढ़कर 153 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

Mustard oil Rate Today (11th October 2022) : देशभर में लंबे समय से पेट्रोलियम पदार्थ के रेट स्थिर हैं, लेकिन इसके बावजूद घरेलू सामान के दाम बढ़ रहे हैं। इस कारण आम लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर हैं। जबकि यूपी में उलटफेर के बाद मंदी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल भाव अन्य राज्यों की तुलना में आज भी काफी नीचे है। आज 11 अक्टूबर को यूपी में सरसों का तेल 153 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े - सरसों का तेल महज 143 रुपये पर पहुंचा, विशेषज्ञ बोले- खरीदारी का सुनहरा अवसर

वायदा बाजार में आज 11 अक्टूबर को भी सरसों के तेल का भाव न्यूनतम लगातार दूसरे दिन गाजियाबाद में महज 139 रुपये प्रति लीटर है। जबकि गाजियाबाद में ही 9 अक्टूबर को 138 रुपये प्रति लीटर था। इससे पहले 8 अक्टूबर तक लगातार तीन दिन सरसों के तेल के भाव गाजियाबाद में ही 139 रुपये थे। वहीं 5 अक्टूबर को भी गाजियाबाद में ही 144 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 4 अक्टूबर को सबसे कम औरैया में 144 रुपये प्रति लीटर थे।

यह भी पढ़े - 150 रुपये से भी नीचे पहुंचा सरसो का तेल, आज ही करें खरीदारी

यूपी के वायदा बाजार में आज 11 अक्टूबर को सर्वाधिक सरसों के तेल के रेट कानपुर 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 10 अक्टूबर को सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव शाहजहांपुर में 151 रुपये थे। उससे पहले 9 अक्टूबर को सरसों के तेल के सर्वाधिक भाव मुजफ्फरनगर में 147 रुपये थे तो 8 अक्टूबर को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे।