12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (12th October 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल फिर 150 के पार

Mustard oil Rate Today (12th October 2022) : यूपी के वायदा बाजार में आज 12 अक्टूबर को सरसों का तेल लगातार दूसरे दिन 153 रुपये पर खुला है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Oct 12, 2022

photo_5991283330299047521_y.jpg

Mustard oil Rate Today (12th October 2022) : देशभर में थोक महंगाई दर कम होने के बावजूद खुदरा बाजार में हर वस्तु महंगी है। कयास लगाए जा रहे थे कि थोक महंगाई दर कम होने का असर बाजार पर भी दिखेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। त्योहार के सीजन में हर सामान महंगा मिल रहा है। वहीं, सरसों के तेल की बात करें तो विभिन्न राज्यों में तेल के भाव में आज भी तेजी बरकरार है। इसका असर अब यूपी में भी नजर आ रहा है। यूपी में 10 अक्टूबर को जहां सरसों का तेल महज 146 रुपये था। वहीं जबरदस्त उछाल के बाद लगातार दूसरे दिन उत्तर प्रदेश में आज 12 अक्टूबर को सरसों का तेल 153 रुपये प्रति लीटर है।

Mustard oil Rate Today (12th October 2022) : देशभर में लंबे समय से पेट्रोलियम पदार्थ के रेट स्थिर हैं, लेकिन इसके बावजूद घरेलू सामान के दाम बढ़ रहे हैं। इस कारण आम लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर हैं। जबकि यूपी में उलटफेर के बाद मंदी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल भाव अन्य राज्यों की तुलना में नीचे है। आज लगातार दूसरे दिन 12 अक्टूबर को यूपी में सरसों का तेल 153 रुपये पर ही खुला है।

यह भी पढ़े - सरसों के तेल में जबरदस्त तेजी, जानें आज के भाव

यूपी तेल बाजार में आज 12 अक्टूबर को सरसों के तेल का भाव सबसे कम इटावा में 140 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि 10 और 11 अक्टूबर को सरसों के तेल का भाव गाजियाबाद में 139 रुपये प्रति लीटर था। उससे पहले गाजियाबाद में ही लगातार पांच दिन 138 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 4 अक्टूबर को सबसे कम औरैया में 144 रुपये प्रति लीटर था।

यह भी पढ़े - 150 रुपये से भी नीचे पहुंचा सरसो का तेल, आज ही करें खरीदारी

यूपी के वायदा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सरसों के तेल के रेट 12 अक्टूबर को सर्वाधिक कानपुर 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 10 अक्टूबर को सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव शाहजहांपुर में 151 रुपये थे। उससे पहले 9 अक्टूबर को सरसों के तेल के सर्वाधिक भाव मुजफ्फरनगर में 147 रुपये थे तो 8 अक्टूबर को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे।