नोएडा।अगर आप कहीं जा रहे है या अपने किसी खास पड़ोसी को मदद के लिए अपनी कार दे रहे है, तो एक बार यह खबर जरूर पढ़े ले,दरअसल एेसा ही एक मामला सामने आया है। जहां सेक्टर 62 में साॅफ्टवेयर इंजीनियर की कार पड़ोसी युवक बेचकर फरार हो गया। इंजीनियर ने गांव जाते समय आरोपी युवक को कार चलाने के लिए दी थी। पीड़ित जब गांव से लौटा तो उसे मामले का पता चला। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-58 में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।