6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HOLI 2018: मुरादाबाद में तीन करोड़ से अधिक की शराब खपत होने की उम्मीद

दो दिनों से लगातार जारी बिक्री से इस बार रिकॉर्ड टूटने वाला है। होली वाले दिन डिमांड के मुताबिक ये आंकडा तीन करोड़ के पार जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 1 Mar 2018, 11:19 AM IST

moradabad

मुरादाबाद: होली में घरों से लेकर बाजार तक तैयारियां दिख रहीं हैं। जबकि होली पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। वहीँ होली परशराब पीने वाले भी रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। जी हां औसतन प्रतिदिन जनपद में 80 लाख से एक करोड़ तक की बिक्री का होती है। लेकिन बीते दो दिनों से लगातार जारी बिक्री से इस बार रिकॉर्ड टूटने वाला है। होली वाले दिन डिमांड के मुताबिक ये आंकडा तीन करोड़ के पार जा सकता है। जबकि आबकारी विभाग ने हरियाणा मार्का और अवैध रूप से कच्ची शराब के खिलाफ भी अभियान छेड़ रखा है। शराब की दुकानों पर बिक्री का आलम ये है कि कई ब्रांड अभी से ही गायब हैं। इसलिए लोगों को दूसरे ब्रांड से संतोष करना पड़ रहा है।

HOLI 2018: हुडदंगियों पर जमीन के साथ आसमान से भी होगी निगरानी

Holi 2018: होली खेलने से पहले पढ़ेें यह खबर, इन रंगों में होता है केमिकल, कैंसर का भी है खतरा

जानकारी के मुताबिक दो दिन में बिकने वाला कोटा एक ही दिन में खत्म हो गया। देसी शराब की दुकानों पर औसतन 16 हजार लीटर शराब बिकी। होली यह आंकड़ा तीन गुना पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि शाम को दुकानों पर शराब न होने से पियक्कड़ भटकते रहे। शहर में देसी-विदेशी लाइसेंसी दुकानों पर रोजाना औसतन 80 लाख से एक करोड़ के आसपास रहती है। पर होली पर बढ़ी शराब की मांग ने बिक्री का रिकार्ड तोड़ा है। जानकारों की माने तो होली पर्व पर औसतन तीन करोड़ की शराब पियक्कड़ गटक जाएंगे।

Holi 2018: होली खेलने से पहले करें ये काम और इस तरह छुड़ाएं रंग

इस सदी में पहली बार होली पर बन रहे हैं ये योग , करेंगे यह काम तो खुल जाएगी आपकी किस्मत

यहां बता दें कि आज शाम के बाद अगले 24 घंटे तक सभी अंग्रेजी व् देशी शराब के ठेके बंद हो जायेंगे। जिस कारण शराब के शौकीन पहले से ही होली वाले दिन के लिए अपना स्टाक लेकर रख रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने भी शराब पीकर हुडदंगियों से निपटने का प्लान बनाया है। पुलिस ने सभी होलिका दहन वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां पुलिस की तैनाती की है। साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जायेगी। किसी को भी शरारत करने की इजाजत नहीं है। खुद एसएसपी डॉ प्रितिंदर सिंह ने सभी से अपील भी की है कि आपसी भाई चारे से होली का पर्व मनाएं। किसी को भी दिक्कत न हों साथ ही जबरन कलर या गुलाल नहीं लगायें।