तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह जैसे मुद्दे पर संघर्ष कर रही बरेली की निदा खान अब भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की तैयारी में है। निदा खान का कहना है कि भाजपा की ओर से उनसे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का प्रस्ताव आया था। इस मामले में उनकी पार्टी के कई नेताओं से बात भी हो चुकी है। उन्हें बस पार्टी की तरफ से न्योते का इंतजार है। उनका कहना है कि वह 2016 से आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी नामक एनजीओ चला रही है। इसके जरिये वह तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह पीड़ित महिलाओं की मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो इन महिलाओं के हक के लिए लड़ रही है।