भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर कभी भी भाजपा के लिए चुनावी एजेंडा नहीं रहा है। राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच के मामले में कहा कि वह अधिवक्ताओं और उनकी मांग का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन यह हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार का मामला है। इस पर चिंतन चल रहा है। किसानों की समस्याओं पर कहा कि सरकार ने गन्ना किसानों के लिए 8000 करोड़ का पैकेज दिया है। किसानों की समस्याओं का पिछले चार साल में जितना निस्तारण हो सकता था, किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महंगाई को बहुत हद तक नियंत्रित किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक आदि मौजूद रहे।