नोएडा।यूपी के इस हिस्से में लंबे समय से मेट्रो का इंतजार कर रहे लोगों को यह खबर राहत भरी है। अब जल्द ही वह बसों की जगह एसी की हवा में मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इसके लिए अगले माह से ट्रायल शुरू होगा। इसके बाद आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो में बैठकर आराम दायक सफर कर सकेंगे।इतना ही नहीं इसका किराया भी दूसरी मेट्रो के मुकाबले कम होगा।