नजीबाबाद बस डिपो के आरएम ए के सिंह ने बताया कि ये हादसा रात लगभग 2 बजे का है। रात में अचानक से खड़ी 6727 बस संख्या में पहले आग लगी। कुछ ही समय में इस आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दाैरान पास खड़ी अन्य बसें भी आग की चपेट में आ गर्इ। वहीं आग लगती देख डिपो के एक चौकीदार ने तुरंत मामले की जानकारी अपने अधिकारियों आैर फायर विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से पांच बसें जल गर्इ। इनमें तीन बसें आधी से ज्यादा तो दो बसें पूरी तरह जलकर स्वाह हो गर्इ।