
माैसम का अलर्ट
नोएडा। चिलचिलाती धूप से राहत पाने की आस देख रहे लोगों को गर्मी का सितम कुछ और दिन झेलना पड़ेगा। इसकी वजह मौसम में आंशिक उतार चढ़ाव के बीच नोएडा एनसीआर में गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। वहीं मौसम साफ होने की वजह से तापमान अभी और बढ़ सकता है। इसके साथ ही इस सप्ताह अधिकतम तापमान 45 सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। रविवार को भी न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम साफ और तेज गर्मी रहने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार मानसून देरी होने के चलते अभी दिल्ली से सटे शहरों में गर्मी से राहत मिल पाना मुश्किल है। इसकी वजह यहां तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आना है। यहां रविवार को आसमान साफ रहेगा और गर्मी तेजी से बढ़ेगी। रविवार से लेकर सोमवार व एक हफ्ते अधिकतम तापमान 44 से 42 और न्यूनतम तापमान 32 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही तेज हवा और लू के थपेडे भी लग सकते है।
तेज धूप और उमस से हो सकते है बेहाल
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी मौसम में किसी भी तरह की राहत मिलना मुश्किल है। तेज धूप के साथ ही तपस और उमस दोनों ही परेशान करेगी। उधर इससे अगले हफ्ते तक राहत मिल सकती है। इसकी वजह तापमान में गिरावट के साथ ही मानसून आने से लोगों को राहत मिल सकती है।
Published on:
09 Jun 2019 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
