1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस नंबर पर फोन करते ही दूर हो जाएगी आपकी बिजली कटौती या बिल की समस्‍या

एनपीसीएल ने जारी किया एक और हेल्‍पलाइन नंबर, इस पर बिजली से संबंधित कोई भी शिकायत कर सकते हैं उपभोक्‍ता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 19 Apr 2018, 10:39 AM IST

Powre Cut

नोएडा। अगर आपके यहां बिजली नहीं आ रही है या बिल की कोई समस्‍या है तो आप एक फोन नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कराकर घर बैठे समस्‍या का समाधन पा सकते हैं। बिजली से संबंधित शिकायतों के लिए नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने एक और हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है, जिस पर आप बिजली कटौती के संबंध में भी जानकरी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इन जगहों पर दो दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नहीं आएगी बिजली, पानी की टंकी कर लें फुल

ग्रेटर नोएडा में बिजली सप्‍लाई करती है कंपनी

आपको बता दें कि नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) एक निजी कंपनी है, जो गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में बिजली सप्‍लाई करती है। वहीं, नोएडा में उत्‍तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) बिजली की आपूर्ति करता है। एनपीसीएल ने अपने उपभोक्‍ताओं के लिए हेल्‍पलाइन नंबर पहले से ही जारी किए हुए हैं लेकिन कई बार बिजी होने की वजह से लग नहीं पाते। इसके देखते हुए एनपीसीएल ने एक और हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है। इस पर लोग बिजली बिल या कटौती जैसी समस्‍याओं की शिकायत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Special: योगी सरकार में यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, आईपीएस को ट्रेनिंग देंगी ये जवान

मौसम दिखाने लगा तेवर

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। अप्रैल में ही मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही बिजली की आखं मिचौली भी शुरू हो चुकी है। ऐसे उपभोक्ताओं को कई बार कार्यालयों के फोन घनघनाने पड़ते हैं। हालांकि, एनपीसीएल ने पहले से ही शिकायतें दर्ज कराने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 0120-2666888 औ 0120-2666555 जारी कर रखे हैं लेकिन अक्‍सर फोन न मिलने की शिकायत आती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: जब शराब की दुकानों पर एसएसपी पहुंचे तो मच गयी भगदड़

नया नंबर जारी किया

इसके देखते हुए कंपनी ने बुधवार को एक नया नंबर जारी किया। कंपनी के उपभोक्ता के द्वारा कई बार हेल्पलाइन व्यस्त रहने की शिकायतें आती रहती हैं। अब वे नए नंबर 0120-6226666 पर भी फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही वे इस पर जरूरी जानकारी भी ले सकेंगे। एनपीसीएल के जीएम सारनाथ गांगुली ने बताया कि कंज्‍यूमर्स की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। इस समय कंपनी के पास 80 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। लगातार संख्‍या बढ़ने से कस्टमर केयर सेंटर पर दबाव बढ़ता जा रहा है। कस्टमर केयर के दो हेल्पलाइन नंबर पहले से चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी के इन जिलों में जमीन से जल दोहन को लेकर एनजीटी सख्त, दिया ये सख्त आदेश