आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, देश के चार महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 76.01, 78.59 और 81.60 रुपये प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में 6 पैसे प्रति लीटर के इजाफे के 78,98 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं, डीजल की दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी तेल कंपनियों की तरफ से की गई है। दिल्ली में 69.17 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 71.54 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा हैं। मुंबई में डीजल 13 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 72.54 और चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद 73.10 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।