
इस हसीना के झांसे में न आना, ये पलक झपकते ही आपको बना सकती है कंगाल, देखें वीडियो-
नोएडा. कैशलेस इंडिया की वकालत करते हुए दलील दी जाती है कि इससे भ्रष्टाचार घटेगा और अर्थव्यवस्था में भी मजबूती आएगी, लेकिन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर जालसाज लोगों को ठगने में लगे हैं। नोएडा पुलिस एक ऐसी ही जालसाज हसीना को तलाश रही है, जो दुकान में जाकर महंगे समान की खरीदारी करती है और फिर ऑनलाइन पैसे देकर चली जाती है, जबकि दुकानदार के अकाउंट में कुछ नहीं पहुंचता है। जब दुकानदार को ठगी का अहसास होता तब ये रफूचक्कर हो चुकी होती है। नोएडा के शॉप्रिक्स मॉल के एक लेडीज बुटीक से 54 हजार के कपड़े लेकर गायब हो चुकी इस जालसाज हसीना को अब पुलिस को तलाश है।
मंहगी कार, फैशनेबल कपड़े और फर्राटेदार अग्रेजी बोलने वाली युवतियां नोएडा के हाईटेक बाजारों में अक्सर दिख जाएंगी, लेकिन नोएडा पुलिस एक शातिर हसीना की तलाश कर रही है। ये हसीना अव्वल दर्जे की जालसाज है। यह दिल्ली और एनसीआर में बड़ी दुकानों, मॉल के शोरूम से सामान खरीद कर लाखों का चूना लगाकर गायब हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-61 के शॉप्रिक्स मॉल के एल लेडीज बुटीक में 14 नवंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे एक लड़की शॉपिंग करने आई। करीब 3 घंटे तक इसने जमकर खरीदारी की। अपने साइज के हिसाब से कपड़ों की फिटिंग भी कराई। जब पेमेंट करने की बात आई तो लड़की ने कहा कि उसके पास कैश नहीं है। लड़की ने अपने मोबाइल से दुकानदार के बैंक अकाउंट में 52 हजार रुपये ट्रांसफर किए। ट्रांसेक्शन सक्सेसफुल का मैसेज भी दिखाया और फिर कपड़े लेकर वहां से मुस्कुराते हुए चली गई। दुकानदर भी एक दिन सेल को लेकर खुश था। उसके होश तो तब उड़े जब उसने अपना अकाउंट चेक किया। उसके अकाउंट में कोई पैसा क्रेडिट हुआ ही नहीं था।
इस हसीना ने आधा दर्जन लोगों को ठगा है। इसका शिकार राहुल त्यागी भी हुए हैं। गाजियाबाद प्रताप विहार में गिफ्ट की दुकान चलान वाले राहुल के यहां से भी यह हसीना करीब 11 हजार का सामान लेकर मोबाइल पर मैसेज दिखाकर चली गई। हालांकि राहुल त्यागी की दुकान के कैमरे में इस जालसाज महिला की कार आ गई। अब पुलिस सीसीटीवी के जरिये इस जालसाज हसीना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
Published on:
25 Nov 2018, 9:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.