31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती संग वीडियो वायरल मामले में जैन मुनि नयन सागर की बढ़ी परेशानी, जैन समाज ने खोला मोर्चा

युवती की मां ने दिया अल्टीमेटम, बोलीं- 7 दिन में नहीं मिला इंसाफ तो जैन समाज के साथ अनशन पर बैठेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 24 Nov 2018, 7:40 PM IST

Tarun sagar

युवती संग वीडियो वायरल मामले में जैन मुनि नयन सागर की बढ़ी परेशानी, जैन समाज ने खोला मोर्चा

मुजफ्फरनगर. पिछले दिनों जैन मुनि नयन सागर महाराज व एक युवती का वीडियो वायरल होने और उस लड़की के गायब होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जैन मुनि के खिलाफ जैन समाज के लोग भी उतर आए हैं। जिसके चलते शनिवार को अखिल भारतीय जैन धर्म बचाओ संघर्ष समिति ने एक प्रेस वार्ता की। जिसमें गायब युवती के माता पिता भी शामिल हुए। इस दौरान गायब युवती की माँ ने जैन मुनि नयन सागर महाराज पर युवती को गायब करने जैसे गम्भीर आरोप लगाते हुए रो रोकर अपना दुखड़ा सुनाया। युवती की माँ ने अपनी बेटी की बरामदगी की मांग करते हुए पुलिस को 7 दिन का समय देते हुए कहा है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वो 7 दिन बाद लखनऊ सीएम आवास पर जैन समाज के सैकड़ों लोगों के साथ अनशन पर बैठ जायेगी।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर निर्माण को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिया अब तक का सबसे बड़ा बयान

दरअसल, 2 अगस्त 2018 को खतौली कस्बा निवासी सुनील जैन ने नयन सागर महाराज व युवती का वीडियो वायरल होने के बाद उसकी मां ने अपनी 26 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप नयन सागर महाराज पर लगाते हुए हरिद्वार जनपद के बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद गायब युवती पुलिस के समक्ष पेश हुई थी। पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर 164 के बयान दर्ज कराए थे। उसके बाद भी युवती अपने माता पिता के पास नहीं पहुंची। अचानक गायब हुई युवती ने मीडिया के सामने आकर नयन सागर महाराज को बेकसूर बताते हुए अपने माँ बाप से जान का खतरा जताया था।

VIDEO: गढ़ गंगा मेले को बड़ा तोहफा देने के बाद सीएम योगी ने विरोधियों के लिए कही चौंकाने वाली बात

अब एक बार फिर इस मामले शनिवार को अखिल भारतीय जैन धर्म बचाओ संघर्ष समिति ने एक प्रेस वार्ता की। जिसमें गायब यूवती के मां बाप भी शामिल हुए और जैन मुनि नयन सागर महाराज पर अपनी बेटी को गायब करने का संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस पर भी कोई कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया। वहीं गायब ययवती की माँ ने मीडिया के सामने रो रो कर अपनी बेटी की बरामदगी की मांग की और पुलिस को 7 दिन में अपनी बेटी को बरामद करने का समय देते हुए बरामदगी ना होने पर लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश