31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवारी बन के ऑटो लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 2 बदमाश घायल

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि इन चारों बदमाशों ने सेक्टर 37 के पास एक आटो चालक के ऑटो में सवारी बनकर उसके ऑटो लूटने की घटना को अंजाम दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 1 Oct 2021, 2:22 PM IST

noida_encounter.jpg

नोएडा. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा की कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस और सवारी बनकर वाहन लूटने वाले लुटेरों के गैंग के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके साथी दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हों गए। हालांकि बाद पुलिस ने उन्हें कांबिंग कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक लूटा हुआ आटो दो तमंचे, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस इन बदमाशों का अपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें : छात्रों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों को दिए निःशुल्क डिग्री देने के निर्देश

सवारी बन करते हैं लूटपाट

नोएडा कोतवाली 39 पुलिस ने जिन लुटेरों को गिरफ्तार किया है उनका नाम अर्जुन पुत्र अशोक और विश्वास है। दोनों शातिर किस्म के बदमाश है जो वाहन लूटने का काम करते हैं। ये आरोपी अपने दो साथियों मोमराज पुत्र जगदीश और अर्जुन पुत्र जयराम के साथ मिल कर सवारी बनकर वाहन को लूटने का काम करते हैं।

वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे बदमाश

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि इन चारों बदमाशों ने सेक्टर 37 के पास एक आटो चालक के ऑटो में सवारी बनकर उसके ऑटो लूटने की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली 39 में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि ये गैंग एक और वारदात को अंजाम देने के फिराक में है।

पुलिस का जवाबी कार्रवाई में घायल हुए दो बदमाश

रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को मिले इनपुट के बाद पुलिस इनकी तलाश में जुट गई। सेक्टर 39, सेक्टर 44 के पास चौराहे से 98 की तरफ जाने वाली रोड़ पर इन बदमाशों को घेर लिया। इन बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी छोड़कर भागने के लिए पुलिस टीम पर ही फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। जिन्हें बाद में पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

BY: Arvind Uttam

यह भी पढ़ें : अंडों से भरा ट्रक लूटने वाले 5 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 4 लाख नगदी सहित अन्य सामान बरामद