31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों को दिए निःशुल्क डिग्री देने के निर्देश

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही वेबसाइट पर गूगल फार्म की सूचना दी जाएगी। जिसमें छात्र अपना पता भरेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 1 Oct 2021, 12:51 PM IST

anandi_ben_patel.jpg

Governor Anandi Ben Patel on ASOCHAM

मेरठ. यूपी में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। यह खबर उन छात्रों के लिए ज्यादा अहम है जिनकी डिग्री अभी विश्वविद्यालय में ही हैं। क्योंकि प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सीसीएसयू समेत प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालय की डिग्री निःशुल्क देने के लिए कहा है। जिसके चलते अब छात्रों को निःशुल्क डिग्री दी जाएगी। इसके साथ ही पहले चरण में 53 हजार छात्रों को डिग्री भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें : डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन बिगाड़ रहा मरीजों की हालत, गिरा रहा प्लेटलेट्स और बन रहा मौत का कारण

इतने छात्रों को मिलेगी डिग्री

बता दें कि विश्वविद्यालय में अभी वर्ष 2017 के बाद की डिग्री के लिए स्टूडेंट्स को 250 रुपये शुल्क जमा करना पड़ता था। यह शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के साथ ही लिया जाता था। बाद में भी यह शुल्क लिया जाता रहा है। जिसके चलते अब राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सीसीएसयू समेत प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालय की डिग्री निःशुल्क देने के लिए कहा है। इसमें सीसीएसयू से वर्ष 2017, वर्ष 2018, वर्ष 2019, वर्ष 2020 की डिग्री छात्रों को निःशुल्क मिलेगी। इन सालों की करीब 53 हजार ऐसी डिग्री विश्वविद्यालय में पड़ी हुई है। जिन्हें डाक से छात्रों के पते पर भेजा जाएगा।

छात्रों के घर ऐसे पहुंचेगी डिग्री

वहीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही वेबसाइट पर गूगल फार्म की सूचना दी जाएगी। जिसमें छात्र अपना पता भरेंगे। जिससे उनकी डिग्री फॉर्म में भरे गए पते पर नि:शुल्क भेज दी जाएगी। इसके साथ ही रजिस्ट्रार ने कहा कि वर्ष 2017 की अधिकांश डिग्री पहले ही छात्र ले चुके हैं।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार की घोषणा से मिलेगी काफी राहत

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश